बिहार: न्याय यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, लोगों को बताएंगे लालू यादव के साथ हुए अन्याय की हकीकत

By IANS | Updated: January 27, 2018 14:43 IST2018-01-27T14:36:27+5:302018-01-27T14:43:19+5:30

तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे।

RJD Supremo Lalu Yadav son's Tejashwi yadav start 'Nyaya Yatra' from 9 february against Nitish kumar goverment | बिहार: न्याय यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, लोगों को बताएंगे लालू यादव के साथ हुए अन्याय की हकीकत

Tejaswi Yadav

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जहां विकास कायरें की समीक्षा यात्रा कर रहे हैं तो वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव 'न्याय यात्रा' निकालने जा रहा हैं। तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कहा कि लालू के साथ अन्याय हुआ है और यह सभी जानते हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन सरकार है जिसे 'डबल इंजन' की सरकार का नाम दिया गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास ठप्प है। लोगों के बीच जाकर यह भी बताया जाएगा। 

तेजस्वी ने कहा कि पहले भी 'जनादेश अपमान यात्रा' के दौरान हम लोगों के बीच गए थे और लोगों का हमें अपार स्नेह मिला था। ऐसे में हम फिर से यात्रा के दौरान पूरे बिहार के लोगों से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास कायरें को देखने के लिए समीक्षा यात्रा पर हैं। नीतीश चरणवार राज्य के सभी जिलों में जाकर विकास कायरें को देख रहे हैं तथा विकास कायरें की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश की इस यात्रा का जवाब तेजस्वी अपनी 'न्याय यात्रा' से देंगे। 
 

Web Title: RJD Supremo Lalu Yadav son's Tejashwi yadav start 'Nyaya Yatra' from 9 february against Nitish kumar goverment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे