लाइव न्यूज़ :

राजद को हार स्वीकार कर अपनी गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिए: शाहनवाज

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भाजपा प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गड़बड़ी के आरोपों को स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया और उसे अपनी गलतियों का मूल्यांकन करने की नसीहत दी।

हुसैन ने एक बयान में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव में जनता का स्पष्ट आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजग पूर्ण बहुमत से जीत गया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल की हार हुई है। वह अब राजग और चुनाव आयोग पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा रहा है। राजग और महागठबंधन को स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा करना चाहिए और अपनी गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिए।’’

हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती होती है कि राजनीतिक दल जनता के जनादेश को सिर माथे पर रखते हैं और उसे स्वीकार करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राजग जनता के आशीर्वाद को सिर माथे पर रख रहा है और राजद को भी ऐसा ही करना चाहिए। जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं