लाइव न्यूज़ :

राजद ने कहा, बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस से बातचीत, ममता की पार्टी का इनकार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 23:16 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जनवरी बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने रविवार को दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि टीएमसी के नेताओं ने इस तरह की किसी वार्ता से इनकार किया है।

राजन नेताओं ने दावा किया कि राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बातचीत के वास्ते कोलकाता में हैं।

रजक ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम साथ मिलकर बंगाल चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।"

सिद्दीकी और रजक ने कोलकाता में बनर्जी से चर्चा करने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।

बहरहाल, टीएमसी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजद के साथ किसी भी गठबंधन पर बातचीत नहीं चल रही है।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पटना से फोन पर बताया कि पार्टी बंगाल-बिहार सीमा पर स्थित कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रही है।

हालांकि उन्होंने उन सीटों की संख्या नहीं बताई जिन पर राजद चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

तिवारी ने कहा कि बनर्जी के राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और पार्टी बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना चाहती है।

प्रवक्ता ने कहा कि राजद का प्राथमिक लक्ष्य पश्चिम बंगाल में "सांप्रदायिक" भाजपा के प्रभाव को रोकना और ममता बनर्जी के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करना है।

राजद की नजर बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर कुछ सीटों पर है जहां हिंदी भाषी मतदाताओं की अच्छी खासी आबादी रहती है।

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के शासन काल में 2006 से 2011 के बीच राजद का एक विधायक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू