बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हाथ जोड़कर समर्थन मांगे जाने का वीडियो राजद ने किया जारी, मंत्री ने दी थी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2024 15:37 IST2024-09-13T19:34:18+5:302024-09-14T15:37:49+5:30

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो जारी किया। उक्त वीडियो में नीतीश कुमार अपने संबोधन के क्रम में राबड़ी देवी की तरफ हाथ जोड़ते अभिवादन के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

RJD released a video of Bihar CM Nitish Kumar folding his hands and asking for support, the minister had challenged him | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हाथ जोड़कर समर्थन मांगे जाने का वीडियो राजद ने किया जारी, मंत्री ने दी थी चुनौती

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हाथ जोड़कर समर्थन मांगे जाने का वीडियो राजद ने किया जारी, मंत्री ने दी थी चुनौती

पटना:बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव के सामने गिड़गिड़ाने का वीडियो जारी करने की चुनौती तेजस्वी यादव को दिए जाने के बाद राजद ने आज वीडियो सार्वजनिक कर दिया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो जारी किया। उक्त वीडियो में नीतीश कुमार अपने संबोधन के क्रम में राबड़ी देवी की तरफ हाथ जोड़ते अभिवादन के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी बैठे-बैठे हाथ जोड़े हुए दिख रही हैं।   

अशोक चौधरी ने आज ही तेजस्वी यादव को चुनौती दी थी कि वह वीडियो जारी करें, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर समर्थन मांग रहे थे। मामला तीन दिन पहले शुरू हुआ था। तेजस्वी यादव ने अपनी आभार यात्रा की शुरुआत करते हुए समस्तीपुर में कहा था कि नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ कर राजद से समर्थन मांगा था। 

तेजस्वी ने कहा था कि उनके पास वीडियो फुटेज है, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर माफी मांग रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार की दोपहर जदयू कार्यालय में जनता दरबार लगाने पहुंचे थे। वहां मीडिया से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उनके पास वीडियो है। सिर्फ कहने से नहीं होगा न। अगर कोई वीडियो है जो तेजस्वी यादव उसे सार्वजनिक करें। 

अशोक चौधरी ने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार का वीडियो जारी करें। अशोक चौधरी की चुनौती के चार घंटे बाद राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर वो वीडियो दिखाया, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर राजद से समर्थन मांग रहे हैं। 

दरअसल ये वीडियो राजद और जदयू के विधायक दल की बैठक का है। इसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर राजद से समर्थन मांग रहे हैं। उनके हाथ जोड़ने के बाद राबड़ी देवी भी हाथ जोड़ कर उन्हें प्रणाम कर रही हैं।

Web Title: RJD released a video of Bihar CM Nitish Kumar folding his hands and asking for support, the minister had challenged him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे