लाइव न्यूज़ :

RJD mlc sunil singh: विधान परिषद सदस्यता रद्द, राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह पर भारी पड़ गया सीएम नीतीश का मजाक उड़ाना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2024 13:50 IST

RJD mlc sunil singh: आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट सभापति को सौपी दी थी, जिसके बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निलंबन को लेकर आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देसमिति ने उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर दी थी और अब आज इसकी घोषणा कर दी गई।डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद सदन में मजाक उड़ाना राजद के विधान पार्षद डॉ. सुनील कुमार सिंह पर भारी पड़ गया। उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधान परिषद की आचार समिति की अनुशंसा शुक्रवार को पारित कर दी गई, जिसके बाद डॉ. सुनील सिंह अब विधान परिषद के सदस्य नहीं रहे। सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में सुनील सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। जदयू के वरिष्ठ सदस्य और मौजूदा उप सभापति डॉ रामवचन राय की अध्यक्षता वाली आचार समिति का प्रतिवेदन सदन में गुरुवार को पेश किया गया था, जिसे शुक्रवार को पारित कर दिया गया। इससे पहले समिति ने उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर दी थी और अब आज इसकी घोषणा कर दी गई।

समिति ने कहा था कि डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट सभापति को सौपी दी थी, जिसके बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निलंबन को लेकर आदेश जारी किया।

इसके पहले बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को राजद के विधान पार्षदों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई के विरोध में काला बिल्ला लगाया। राबड़ी देवी ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि यह बदले की कार्रवाई है।

सदन नई प्रकार की परम्परा की शुरुआत कर रहा है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इतिहास को बदला जा रहा है। इसलिए काला बिल्ला लगाकर हम लोग विरोध करने पहुंचे हैं। राजद के काला बिल्ला विरोध पर अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सदन कोई नई परंपरा शुरू नहीं कर रहा है। पहले भी सदस्यों की सदस्यता गई है।

वहीं सदन की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद सुनील सिंह ने सभापति से कहा कि उनके सदन में अपना पक्ष रखने का समय दिया जाए। उन्हें भी कम से कम 10 मिनट बोलने का अवसर दिया जाए। हालांकि सभापति ने इसे कार्य नियमावली के अनुरूप नहीं माना और समिति की सिफारिश के आधार पर सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त किए जाने की घोषणा की।

इसके बाद सुनील सिंह के समर्थन में कई अन्य राजद विधान पार्षद सदन में खड़े हो गए और बर्ख़ास्तगी का पुरजोर शब्दों में विरोध किया। वहीं, सदस्यता समाप्त होने के बाद सदन से बाहर मीडिया के सामने प्रतिक्रिया देते हुए सुनील कुमार सिंह ने कहा की सदस्यता समाप्त होने का पहले से ही मैच फिक्स है। जिस तरह पूरे देश में पेपर लीक का तार नालंदा से जुड़ा है, मेरे बर्ख़ास्तगी का भी तार नालंदा से जुड़ा है। उनका इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर रहा जो नालंदा जिले से आते है।

टॅग्स :बिहारBihar Legislative Assemblyआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार में कई जिलों में 10 फीट तक नीचे गया भूजल स्तर, भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की मात्रा तय सीमा से ज़्यादा

भारत अधिक खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी