बिहार में शराब आसानी से उपलब्ध?, सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक रोजाना पी रहे, राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा-अशोक चौधरी ने संपत्ति अर्जित

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2026 16:48 IST2026-02-19T16:47:08+5:302026-02-19T16:48:08+5:30

सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून लागू कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 25 हजार करोड़ रुपये का एक समानांतर कारोबार खड़ा कर दिया है।

RJD MLC Sunil Kumar Singh said Ashok Chaudhary acquired wealth alcohol readily available in Bihar Many ruling party ministers MLAs drinking daily | बिहार में शराब आसानी से उपलब्ध?, सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक रोजाना पी रहे, राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा-अशोक चौधरी ने संपत्ति अर्जित

file photo

Highlightsकई मंत्री और विधायक रोजाना शराब का सेवन करते हैं।बिहार विधानमंडल परिसर में भी शराब की बोतलें खुलती हैं। ‘उड़ता पंजाब’ जैसी हालत की ओर बढ़ रहा है।

पटनाःबिहार विधान परिषद के बाहर गुरुवार को राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने सरकार और सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब आसानी से उपलब्ध है। सुनील सिह ने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक रोजाना शराब का सेवन करते हैं।

यहां तक कि बिहार विधानमंडल परिसर में भी शराब की बोतलें खुलती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी मंत्री या विधायक का नाम नहीं लेंगे। सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून लागू कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 25 हजार करोड़ रुपये का एक समानांतर कारोबार खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में बिहार की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ी है और राज्य ‘उड़ता पंजाब’ जैसी हालत की ओर बढ़ रहा है। सुनील सिंह का आरोप था कि छोटे-छोटे बच्चे तक सूखे नशे की चपेट में हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें बिहार का सबसे भ्रष्ट मंत्री बताया।

सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी ने भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। एक दिन पहले ही अशोक चौधरी की पीएचडी की डिग्री को कथित रूप से सुनील सिंह के द्वारा फर्जी बताने पर खूब हंगामा हुआ था। उसके पहले अशोक चौधरी ने कहा कि सवाल पूछने वाले को ज्ञान नहीं है।

Web Title: RJD MLC Sunil Kumar Singh said Ashok Chaudhary acquired wealth alcohol readily available in Bihar Many ruling party ministers MLAs drinking daily

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे