राजद विधायक रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव?, भाजपा का पोस्टरवार, फैसला आपका, सोचिएगा ज़रूर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2025 14:20 IST2025-04-16T14:19:43+5:302025-04-16T14:20:28+5:30

भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें राजद के तीन विधायकों की नाम के साथ तस्वीर लगी हुई है।

RJD MLAs Ritlal Yadav, Shambhu Nath Yadav and Manoj Yadav BJP attacks through poster war releases account of their exploits | राजद विधायक रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव?, भाजपा का पोस्टरवार, फैसला आपका, सोचिएगा ज़रूर

file photo

Highlightsएक बार फिर से भाजपा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। पोस्टर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लिखा हुआ है वांटेड। बिहार को सुरक्षित बनाना है? फैसला आपका है, सोचिएगा ज़रूर।

पटनाः बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। हाल यह है कि सूबे की दो प्रमुख पार्टियां राजद और भाजपा के बीच ज़ुबानी जंग अब पोस्टरों और सोशल मीडिया वार के जरिए और तेज हो गई है। एक ओर जहां राजद नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है, वहीं एनडीए भी राजद के जंगल राज की यादव दिलाकर लोगों को बड़ा संदेश देने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से भाजपा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें राजद के तीन विधायकों की नाम के साथ तस्वीर लगी हुई है।

पोस्टर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लिखा हुआ है वांटेड। इस पोस्टर में राजद विधायक रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव की फोटो लगी हुई है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि अगर राजद के हाथ आई सत्ता इस बार तो न जाने क्या होगा बिहार का हाल? भ्रष्टाचारियों को सत्ता में लाना है या बिहार को सुरक्षित बनाना है? फैसला आपका है, सोचिएगा ज़रूर।

बता दें कि दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर हाल ही में पुलिस ने छापेमारी की थी। बिल्डर कुमार गौरव से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में यह कार्रवाई हुई थी। छापेमारी में नकदी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वॉकी-टॉकी समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। हालांकि, विधायक अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

रीतलाल यादव को पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कोर्ट से रीतलाल का वारंट लेने के अलावा अवैध तरीके से अर्जित उनकी अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है। रीतलाल ने पुलिस की कार्रवाई को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया।

वहीं, बक्सर के ब्रह्मपुर से विधायक शंभू नाथ यादव पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। एक साड़ी वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कथित रूप से महिलाओं को धक्का दिया और साड़ी से मारा, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई थी।

जबकि मोतिहारी के कल्याणपुर से विधायक मनोज यादव पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नाजायज भीड़ जमा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। उन पर एनएच पर बनाए गए अवैध कट को बंद करने के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का आरोप है। हालांकि, राजद की ओर से इस पोस्टर पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Web Title: RJD MLAs Ritlal Yadav, Shambhu Nath Yadav and Manoj Yadav BJP attacks through poster war releases account of their exploits

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे