लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार पर राजद विधान पार्षद का हमला, शराबबंदी को लेकर बोले- "बिहार में शराब तो भगवान की तरह है, जो दिखती नहीं है लेकिन मिलती हर जगह है"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2022 18:25 IST

नीतीश सरकार में शामिल राजद के विधान पार्षद रामबल्ली सिंह चंद्रवंशी ने शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि शराब बिहार में भगवान की तरह है, जो दिखता कही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार के सफल शराबबंदी के दावे को राजद विधान पार्षद ने नकारा एमएलसी रामबल्ली सिंह चंद्रवंशी ने शराब की तुलना भगवान से की रामबल्ली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि शराब कहीं दिखाई नहीं देती है लेकिन मिलती हर जगह है

पटना: नीतीश सरकार द्वारा सफल शराबबंदी के दावे को उस समय जबरदस्त धक्का लगा जब शराब को लेकर आये दिन गरमाई हुई बिहार की सियासत में सत्ता पक्ष के सहयोगी विधान पार्षद द्वारा हमला किया गया। वैसे तो शराब मामले में सत्ता से बेदखल होकर विपक्ष में गई भाजपा ही नीतीश सरकार पर हमलावर रहती है, लेकिन अब विपक्ष से सत्ता में आई राजद के नेता भी भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए शराबबंदी को फेल बता रहे हैं।

इसी कड़ी में सरकार में शामिल राजद के विधान पार्षद रामबल्ली सिंह चंद्रवंशी ने शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि शराब बिहार में भगवान की तरह है, जो दिखता कही नहीं है। लेकिन मिलती हर जगह है। चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ नीतीश कुमार के चाहने से नहीं लागू हुई है, बल्कि यह एक सर्वदलीय फैसला था। जब सभी दलों की सहमति से कानून लागू किया गया तो अब इस कानून को अकेले कोई दल वापस नहीं ले सकता है। सभी दल मिलकर कहें कि शराब चालू हो, तो चालू हो जाएगा।

इसके साथ ही विधान पार्षद ने कहा कि शराब के अलावा अन्य कारणों से भी लोग मरते है। लेकिन शराब से मौत चुनाव का मुद्दा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव का मुद्दा शराबबंदी खत्म करना नहीं हो सकता है। कुढ़नी का चुनाव बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है, जिसमें महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। वायरल वीडियो पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे है, जिससे भाजपा में बौखलाहट है। राजनीति में यह आम बात है इसको तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया