लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद नेताओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीबीआई कस सकती है शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2022 20:07 IST

सीबीआई के द्वारा की गई छापेमारी में जब्त दस्तावेजों के आधार पर इन नेताओं को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की जा सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस केस में लालू के पूर्व ओएसडी भोला यादव पिछले महीने गिरफ्तार हो चुके हैंसीबीआई ने पिछले ही दिनों राजद नेताओं के 30 ठिकानों पर छापेमारी की थी

पटना: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई के द्वारा की गई छापेमारी में जब्त दस्तावेजों के आधार पर इन नेताओं को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की जा सकती है। 

इनमें राजद से राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद सुबोध राय, ठेकेदार इंजीनियर सुनील समेत कई नेताओं के बुलाये जाने की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई ने राजद प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव, बेटा तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों को नामजद किया है। 

इस केस में लालू के पूर्व ओएसडी भोला यादव पिछले महीने गिरफ्तार हो चुके हैं। सीबीआई ने पिछले ही दिनों राजद नेताओं के 30 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सुनील सिंह के दो बैंक लॉकरों को भी गुरुवार को खंगाला गया था। सूत्रों के अनुसार छापेमारी में जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उनकी छानबीन करने के बाद सीबीआई इन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जरूरत पड़ी तो इन्हें जल्द ही दिल्ली तलब किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान सीबीआई को कई पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। 

बता दें कि आरोप के अनुसार लालू प्रसाद यादव जब 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, तब रेलवे में बगैर विज्ञापन के ग्रुप डी के पदों पर लोगों को नौकरी दी गई थी। इसके बदले उनसे लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर जमीन गिफ्ट कराई गई थी। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती, हेमा यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

इस मामले में पहले लालू परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के ठिकानों पर छापेमारी में सीबीआई ने कई दस्तावेज बरामद किए हैं। 

सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई है। इनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावे विधान पार्षद सह राजद के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह के ठिकाने से 2 लाख 69 हजार रुपए बरामद किए गए। इसके अलावा बिस्कोमान मीटिंग के एजेंडों की कॉपी बरामद की गई। जिसे सीबीआई अपने साथ ले गई। 

राजद विधान पार्षद के घर से क्रिप्टो करेंसी से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ कांति पैलेस अपार्टमेंट की कॉपी मिली है। सभी दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। सुनील सिंह के 10 बैंक लॉकर का भी खुलासा हुआ है। उनकी पत्नी वंदना सिंह का भी लॉकर है। सभी को फ्रीज कर दिया गया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है