लाइव न्यूज़ :

RJD नेता तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से की अपील, “हिंदू बनाम मुसलमान और फर्जी राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों”से रहें सतर्क

By भाषा | Updated: August 2, 2019 18:09 IST

लोकसभा चुनावों में पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाने के बाद से ही वह निराश चल रहे हैं। यादव ने ‘दिल की बात’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में कहा, “लोगों को दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जहन में रखते हुए सरकार चुननी चाहिए।

Open in App

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से, “हिंदू बनाम मुसलमान और फर्जी राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों” से सतर्क रहने तथा दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना सरकार चुनने की अपील की। बिहार में हाल में संपन्न हुए विधानसभा सत्र से अपनी गैर मौजूदगी को लेकर सत्ता पक्ष की आलोचनाओं का बार-बार शिकार हो रहे नेता प्रतिपक्ष ने बृहस्पतिवार को एक लंबे फेसबुक पोस्ट में अपने विचार साझा किए।

लोकसभा चुनावों में पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाने के बाद से ही वह निराश चल रहे हैं। यादव ने ‘दिल की बात’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में कहा, “लोगों को दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जहन में रखते हुए सरकार चुननी चाहिए।”

बिहार में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। यादव ने लिखा, “अगर लोग हिंदू बनाम मुसलमान और फर्जी राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों में उलझे रहेंगे, महज 6,000 रुपये सालाना जैसे प्रलोभनों में आ जाएंगे जो प्रतिदिन के लिहाज से मात्र 17 रुपये है तो किसी भी सरकार को उनकी समस्याओं को सुलझाने की जरूरत क्यों महसूस होगी।”

उनका इशारा भाजपा नीत केंद्र सरकार की ‘किसान सम्मान निधि योजना’ की तरफ था जिसके तहत छोटे एवं वंचित किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये का आय समर्थन दिया जाएगा जिनके पास भूमि का संयुक्त स्वामित्व है या दो हेक्टेयर भूमि का स्वामित्व है।

साथ ही यादव ने नीतीश कुमार सरकार द्वारा हर बार 25-30 साल पहले की स्थिति का हवाला देने को लेकर भी शिकायती लहजा अपनाया जब राज्य में उनके पिता लालू यादव और बाद में उनकी मां राबड़ी देवी का शासन था। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं