लाइव न्यूज़ :

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने की राहुल गांधी की आलोचना, कांग्रेस ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: November 16, 2020 14:07 IST

Open in App

पटना, 16 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच उसके सहयोगी दल राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के लिये कांग्रेस बाधा बनी।

टीवी चैनलों पर तिवारी का यह बयान प्रसारित होने के बाद राजद से उन्हें बाहर किये जाने की मांग उठने लगी है।

तिवारी ने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस बाधा की तरह रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव तो 70 सीटों पर लड़ा, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं और चुनाव के वक्त राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे।

तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी केवल तीन दिन के लिए बिहार आए और प्रियंका गांधी तो आई ही नहीं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बिहार से सरोकार नहीं था, वे लोग यहां आए।

राजद नेता ने कहा कि जब चुनाव पूरे जोर-शोर से चल रहा था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे।

तिवारी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि तिवारी राजद के आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं और उनकी भाजपा एवं जदयू से मिलीभगत है तथा वह उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी जी, राजद नेता शिवानंद तिवारी पर लगाम लगाएं। हमें राजद नेता का कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह और शहनवाज हुसैन जैसी भाषा बोलना स्वीकार नहीं।’’

मिश्रा ने कहा कि गठबंधन का एक धर्म होता है, जिसका पालन सभी पक्षों को करना चाहिए । वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शिवानंद तिवारी की टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय है और उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों