लाइव न्यूज़ :

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, नीतीश से "एलर्जी नहीं", भाजपा को हराने के लिए सभी दल एक साथ आएं

By भाषा | Updated: June 4, 2019 17:18 IST

हाल ही में पासवान ने राजग के एकजुट और उसके भीतर सबकुछ ठीक होने का दावा किया था। महागठबंधन के घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के इफ्तार दावत में शामिल होने पहुंची राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश के बारे में साकारात्मक रुख जाहिर करते हुए कहा कि उनको (नीतीश) लेकर महागठबंधन ही कोई फैसला करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में राजग में वर्तमान में भाजपा, जदयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा शामिल हैं।अपनी इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने से खुश मांझी ने कहा कि आगे कभी भी कुछ भी हो सकता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक ही सीट दिए जाने के आफर के बाद से जदयू-भाजपा के संबंधों में खटास के बीच महागठबंधन के घटक राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी को किसी से "एलर्जी नहीं" है और सभी (गैर भाजपाई दलों) को मिलकर भाजपा को पछाड़ना है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उसमें नीतीश भी शामिल किए जाएंगे, रघुवंश ने कहा कि कोई भी हों। जब नीति बनेगी तो सबके लिए बनेगी। चुन-छांटकर कहीं नीति बनती है क्या। बिहार में राजग में वर्तमान में भाजपा, जदयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा शामिल हैं।

हाल ही में पासवान ने राजग के एकजुट और उसके भीतर सबकुछ ठीक होने का दावा किया था। महागठबंधन के घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के इफ्तार दावत में शामिल होने पहुंची राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश के बारे में साकारात्मक रुख जाहिर करते हुए कहा कि उनको (नीतीश) लेकर महागठबंधन ही कोई फैसला करेगा।

अपनी इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने से खुश मांझी ने कहा कि आगे कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर हमलोगों के साथ आते हैं तो भाजपा को भगाने में मदद मिलेगी। मांझी ने कहा कि राजनीति में न तो कभी कोई दोस्त होता है न दुश्मन। यहां हमेशा विकल्प खुला रहता है।

उल्लेखनीय है कि गत दो जून जदयू के इफ्तार दावत में मांझी भी शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए के बदला स्वरूप गत रविवार को बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में केवल जदयू से आठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने व भाजपा से किसी को भी शामिल नहीं किये जाने पर हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्थिति स्पष्ट कर दी थी पर दोनों दलों के बीच खींचतान को लेकर चर्चाएं जारी हैं । 

टॅग्स :बिहार समाचारबिहारनीतीश कुमाररामविलास पासवानसुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल