लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव से नहीं संभली साइकिल, सड़क पर गिर पड़े बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 26, 2018 16:33 IST

ये साइकलि रैली बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के खिलाफ थे। तेजप्रताप ने रैली शुरुआत करने से पहले मीडिया से कहा, ''पेट्रोल-डीजल के दाम महंगे हो गए हैं, इसलिए अब साइकिल चलाना ही अच्छा है।

Open in App

पटना, 26 जुलाई:  राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की आपको वह तस्वीर तो याद ही होगी जिसमें वह अपनी पत्नी दुल्हनियां ऐश्वर्या यादव के साथ साइकिल पर सवार होकर तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद तेज प्रताप की एक और साइकिल के साथ तस्वीर सामने आई है।  तेजप्रताप यादव राजधानी पटना में साइकिल रैली के दौरान अचानक गिर पड़े। ये नजारा रैली में शामिल लोग भी खड़े होकर देखने लगे। हालांकि तेजप्रताप यादव को कोई भी चोट नहीं लगी है। 

तेजप्रताप यादव साइकिल रैली में गिरने के बाद दोबार उठकर साइकिल पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ चल दिए। दरअसल 26 जुलाई की सुबह ही साइकिल यात्रा पर तेज प्रताप यादव निकले और उन्होंने मीडिया से कहा कि साइकिल यात्रा करनी चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है और आप हमेशा फिट रहते हैं। 

दिल्ली: 3 बच्चियों की भूख की मौत, पोस्टमॉर्टम में खुलासा- पेट में नहीं था अन्न का एक दाना

तेजप्रताप यादव अपने रैली के दौरान काफिले के साथ आराम से साइकिल चला कर जा रहे थे। मगर तभी उन्होंने अपनी साइकिल की स्पीड अचानक  तेज कर दी। कुछ दूर तक तेज गति में चलाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी साइकिल की रफ्तार धीमी की, मगर सड़क पर एक गोलंबर चौके होने की वजह से वह अचानक गिर गए। हालांकि, तुरंत ही वह उठे और आगे बढ़ गए। 

दरअसल ये साइकलि रैली बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के खिलाफ थे। उन्होंने रैली शुरुआत करने से पहले मीडिया से उन्होंने कहा, ''पेट्रोल-डीजल के दाम महंगे हो गए हैं, इसलिए अब साइकिल चलाना ही अच्छा है। इससे आप फिट और स्वस्थ्य भी रहेंगे। मदद हालांकि, जब तेज प्रताप गिरे, उस वक्त उनके पीछे सुरक्षा में तैनात जवान के साथ-साथ समर्थक भी चल रहे थे।  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया