लाइव न्यूज़ :

RJD ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाला, गौतम राणा को नियुक्त किया झारखंड का अध्यक्ष

By भाषा | Updated: March 26, 2019 05:55 IST

पिछले वर्ष राजद की प्रदेश अध्यक्ष बनायी गयीं अन्नपूर्णा देवी सोमवार को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा के महासचिव तथा सांसद भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गयीं।

Open in App

राजद ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। उनके स्थान पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को फिर से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजद के प्रदेश महासचिव संजय सिंह यादव ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। लालू प्रसाद चारा घोटाले में न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती हैं।

पिछले वर्ष राजद की प्रदेश अध्यक्ष बनायी गयीं अन्नपूर्णा देवी सोमवार को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा के महासचिव तथा सांसद भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गयीं। उनके साथ राजद के पूर्व विधायक तथा मंत्री जनार्दन पासवान भी भाजपा में शामिल हुए।

अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय तब किया जब राज्य में महागठबंधन ने राजद को लोकसभा चुनावों के लिए सिर्फ पलामू की एक सीट देने का कल फैसला किया। अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से राजद की विधायक रही हैं और राज्य में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रही हैं।

राजद ने महागठबंधन से पलामू के अलावा चतरा की सीट देने की मांग की थी जिसके लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा का गठबंधन तैयार नहीं हुआ।

इस बीच, भाजपा ने राज्य में अपने हिस्से की तेरह सीटों में से दस पर उम्मीदवार घोषित कर दिये थे जबकि रांची, कोडरमा और चतरा की सीटों पर अभी उसने उम्मीदवार घोषित नहीं किये थे जबकि पिछले लोकसभा चुनावों में इन सभी सीटों पर उसके उम्मीवार चुनाव जीते थे।

इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि उनके पार्टी में शामिल होने से राज्य में भाजपा और मजबूत होगी।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआरजेडीझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया