लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर राजद ने पार्टी के बड़े नेताओं को तैनात किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:17 IST

Open in App

पटना, एक नवंबर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर चुनावी धांधली का आरोप लगा रहे मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दो विधानसभा सीटों पर पिछले हफ्ते हुए उपचुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना के दौरान अपने बड़े नेताओं को तैनात करने का फैसला किया है।

राजद की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दरभंगा जिले में खुद मौजूद रहेंगे, जहां कुशेश्वर स्थान (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं की एक अन्य टीम मुंगेर जिले में रहेगी, जिसके तहत तारापुर विधानसभा क्षेत्र आता है।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने के एक दिन पहले तेजस्वी ने कुशेश्वर स्थान में एक दागी पुलिस अधिकारी की नियुक्ति को लेकर बवाल खड़ा कर दिया था। इसके बाद उक्त अधिकारी को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया गया।

राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिख कर ईवीएम के मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने यह मांग भी की है कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया एक ही हॉल में की जाए।

आयोग ने कहा है कि डाक मत पत्रों की पहले गिनती की जाएगी और यह एक अलग हॉल में होगी।

दोनों सीट से विधायकों की मृत्यु हो जाने के चलते उपचुनाव की जरूरत पड़ी। वे दोनों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) से थे।

कांग्रेस ने अपने खुद के उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी के एक धड़े का नेतृत्व कर रहे चिराग पासवान अपने जमुई लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले तारापुर के साथ-साथ कुशेश्वर स्थान सीट पर अपनी पकड़ साबित करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान