लाइव न्यूज़ :

राजद ने 14 साल से अधिक जेल में बिताने वाले नेताओं की रिहाई की मांग की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:32 IST

Open in App

पटना, तीन दिसंबर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने शुक्रवार को मांग की कि 14 साल से अधिक समय तक जेल में सजा काट चुके राजनेताओं को तत्काल रिहा किया जाए।

बिहार विधानसभा में चेतन आनंद सहित राजद और अन्य विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा शुक्रवार को 14 साल से अधिक समय तक जेल में सजा काट चुके राजनेताओं की तत्काल रिहाई के लिए एक ध्यानकर्षण लाया गया था। आनंद के पिता आनंद मोहन सिंह को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई थी जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया था।

बाद में बिहार विधानसभा परिसर में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चेतन ने कहा, ‘‘मैंने सदन के सदस्य और एक पीड़ित परिवार के सदस्य के रूप में इस मामले को उठाया था।’’

चेतन ने कहा,‘‘ प्रभारी मंत्री द्वारा मेरे निवेदन का जवाब स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ऐसे कैदियों को रिहा करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। मैंने न केवल अपने पिता के लिए बल्कि राजेंद्र यादव सहित कई अन्य लोगों की रिहाई के लिए यह मामला सदन में उठाया था ।’’

राजेंद्र यादव गया के अतरी से राजद के पूर्व विधायक हैं जिन्हें जदयू के एक कार्यकर्ता की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है जो फरवरी 2005 में सीट जीतने के बाद विजय जुलूस निकाल रहे थे।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी दलों से जुडे ऐसे नेताओं को रिहा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आनंद मोहन और राजेंद्र यादव को रिहा करने की अनिच्छा राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक निवर्तमान मंत्री के भतीजे का नाम करीब एक महीने पहले हुई एक हत्या में आने के बाद भी उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया ।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बाद में पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्णिया जिले से जुडे एक हत्याकांड पर भी बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह