लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, सर पर टोपी, कंधे पर रखो हरा गमछा, घर में लगाएं लालटेन...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2021 20:45 IST

राजद शिविर में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप शामिल नहीं हुए.  तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ भी की. 

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव अपने कार्यकर्ताओं को अब ड्रेस कोड का पालन करने का हुक्म सुनाया.केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश काफी पीछे चला गया है.राजद के कार्यकर्ता जनता को इसके बारे में घर-घर जाकर बताएं.

पटनाः राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राजनीति में सक्रिए नजर आ रहे हैं. दिल्ली से राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव अपने कार्यकर्ताओं को अब ड्रेस कोड का पालन करने का हुक्म सुनाया.

उन्होंने यह ऐलान किया कि वह जल्द ही दिल्ली से बिहार आएंगे और हर जिले का दौरा करेंगे. इसके साथ ही राजद प्रमुख ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ भी की. लालू प्रसाद यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. लालू यादव ने इस दौरान कहा कि राजद के नेता हरा झंडा अपने घर पर लगाएं और हरा गमछा साथ रखे.

वहीं इस शिविर में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप शामिल नहीं हुए. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के जीतने भी कार्यकर्ता और नेता हैं, उन्हें अपने घर पर आरजेडी का झंडा लगाना चाहिए.लालू प्रसाद यादव ने कहा कि "मैं पटना आऊंगा तो बिहार के सभी जिलों में जाऊंगा. प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. हर किसी को मौक़ा मिलेगा. हर किसी को चुनाव लड़ने का मौक़ा मिलेगा."

राजद के प्रशिक्षण शिविर के आज आखिरी दिन राजद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को आनलाइन संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जैसे यूपी में समाजवादी पार्टी के समर्थकों की पहचान टोपी है, उसी तरह राजद के नेता और कार्यकर्ता हरी गमछी और टोपी पहनें. यही आपका लाइसेंस है. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश काफी पीछे चला गया है.

सरकार विकास करने में असफल साबित हुई है. राजद के कार्यकर्ता जनता को इसके बारे में घर-घर जाकर बताएं. राजद प्रमुख ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और अपने साथ हरा रंग का गमछा रखें. वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री राबडी देवी ने कार्यकर्ताओं को अपने घरों के आगे राजद का झंडा लगाने की भी सलाह दी है, ताकि पहचान हो सके कि यह राजद समर्थक का घर है.

अधिकारी-पदाधिकारी भी जानेंगे कि आप राजद के नेता हैं. हरा गमछा या हरे रंग की टोपी पहननी चाहिए. घर-घर पार्टी का झंडा लगाकर रखना चाहिए. इस दौरान लालू यादव कहा कि ये उपचुनाव जीतना काफी जरूरी है, इस बार उपचुनाव में जीताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा. उन्होंने इसी के साथ एक बार फिर से बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर सवाल लेकर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि बिहार में हमारा जनाधार सबसे अधिक है, लेकिन चुनाव में हमें हरा दिया गया. इस दौरान लालू यादव ने कहा कि कुछ नेता पार्टी में टिकट के लिए साजिश करते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पार्टी टिकट नहीं देती है, तो वे अधिकृत उम्मीदवारों को हरा देते हैं. उन्हें लगता है कि उम्मीदवार के हारने के बाद अगली बार उन्हें टिकट मिलेगा. जो कि गलत है.

लालू यादव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को कहा कि पोलिंग एजेंट सिर्फ समय पर जाने के लिए नहीं होता है. सभी एजेंट को सुबह से ये निगरानी रखना होता है कि मशीन ठीक है कि नहीं. इतना ही नहीं, हरेक बूथ पर जाकर लोगों को राजद के साथ जोड़ा जाए, तभी चुनाव में जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि जो हार जाता है वो पार्टी छोडकर भाग जाता है. जिसे टिकट नहीं मिलता वो नाराज हो जाता है.

वो अपने ही उम्मीदवार को हारने में लग जाता है. ये बात ठीक नहीं है. पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफादारी निभानी चाहिए. लालू यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है. वोट हमारा कम नहीं होता है.

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्‍ठावान बनें. राजद प्रमुख ने इस दौरान अपने छोटे बेटे व बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व को बिहार की जनता ने स्वीकारा है. दूसरे दलों के नेता भी कहते हैं कि तेजस्वी काफी अच्छा कर रहे हैं. बिहार का भविष्‍य युवा हाथों में होना चाहिए.

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव