लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले उन्हीं के आदमी थे और आज साथ भी हैं, सीएम नीतीश बोले- मैंने कुछ नहीं किया...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2022 15:44 IST

चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को यहां की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को पांच साल कैद और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी.

Open in App
ठळक मुद्देअन्य अभियुक्तों को कैद के अलावा दो करोड़ रुपये तक जुर्माने की सजा सुनायी.पूर्व सांसद आर के राणा को पांच वर्ष कैद एवं 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी.बेक जूलियस को चार वर्ष कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी.

पटनाः चारा घोटाला के सबसे बडे़ मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी पर तंज कसा है.

जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुआ कहा कि इस पर मैं क्या टिप्पणी करूं? लालू के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले भी उन्हीं के आदमी थे और आज साथ भी उन्हीं के आदमी हैं. नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद पर पहले आरोप लगे तो कुर्सी से हटना पड़ा, फिर उन्होंने अपनी पत्नी को बिठा दिया. हम तो केस किए नहीं थे?

केस करने वाले आज कल उनके ही दल में हैं. लोगों को जरा नाम याद करा दीजिए. उन्होंने कहा लालू पर बिहार के मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही चारा घोटाला का केस दर्ज किया गया था. अब उसे इसकी सजा मिली है. ये मामला कितने साल से चल रहा है. कितनी सजा भी हो गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केस करते समय वो लोग हमारे पास भी आये थे. हमने कहा था न-न हम केस में नहीं पड़ते हैं.

कोर्ट में ट्रायल हुआ सजा हुआ. वैसे वे ऊपरी अदालत में जा सकते हैं. वैसे जिन लोगों ने केस किया था उनकी तो प्रतिक्रिया लेनी चाहिए. नीतीश कुमार ने शिवानंद तिवारी की तरफ यह इशारा किया था, क्योंकि चारा घोटाले मामले में मुख्य पेटीशनर शिवानंद तिवारी थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस पर ज्यादा कुछ कहना नहीं है. लेकिन जो न्यायिक प्रक्रिया है उसके तहत यह सजा हुई है.

नीतीश कुमार ने कहा कि इससे पहले भी उनको सजा हो चुकी है. लगभग 3 साल से ज्यादा वह जेल में रहकर आए हैं. वहीं, जातीय जनगणना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य में जातीय जनगणना करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी. जातीय जनगणना से सभी को फायदा होगा. राज्य में जल्द इसे शुरू करेंगे और साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसे ठीक से लागू किया जाए.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारझारखंडसीबीआईRanchiपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया