लाइव न्यूज़ :

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- 'उम्र के इस पड़ाव पर आंखें तरेर चीखना-चिल्लाना सही नहीं'

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2025 14:06 IST

Bihar: मगर ये समझने को खुद को समझदार कहने-बताने वाले चाचा जी तैयार ही नहीं हैं .।

Open in App

Bihar: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हुए  हंगामे पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म से रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि 'तेजस्वी जब भी चाचा जी को उनके शासनकाल के वीभत्स चेहरे को देखने-दिखाने के लिए आईना दिखाता है, तो तिलमिलाहट में चाचा जी चीखने-चिल्लाने लगते हैं, उसे (तेजस्वी को) बच्चा बताने लगते हैं, चाचा जी का ब्लड-प्रेशर हाई हो जाता है, चाचा जी के पास तर्कों-तथ्यों का टोटा पड़ जाता है' .। 

रोहिणी आचार्य ने एक्स हैंडल पर आगे लिखा है कि चाचा जी को चीखते-चिल्लाते देख बड़ी चिंता होती है, उम्र के इस पड़ाव पर आंखें तरेर चीखना-चिल्लाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है .। मगर ये समझने को खुद को समझदार कहने-बताने वाले चाचा जी तैयार ही नहीं हैं .।

उन्होंने आगे लिखा,चाचा जी के लिए विनम्र सलाह है कि चीखने-चिल्लाने से परहेज करिए, सदन में आइए तो यथोचित होमवर्क कर आइए, नेता प्रतिपक्ष व विपक्ष के द्वारा बताए-दिखाए जा रहे सच को स्वीकारिए और घिसे-पिटे राग अलापना छोड़ तार्किक व् तथ्यपरक बातें करिए .

अपने ही गठबंधन के साथियों के द्वारा आपके लिए पैदा की गयी दुश्वारियों की खीज सदन में मत निकालिए " .। चाचा जी .. बात-बात पर आपकी झुंझलाहट-बौखलाहट व खीज आपकी कमजोरी-लाचारी को दर्शाती है .।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव