लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव की जमानत पर सीबीआई ने लगाई पेंच, कहा- 14 साल में से आधी पूरी होने पर ही मिले बेल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2021 16:09 IST

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की दो सजाएं हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलिहाज से लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं दी जा सकती।याचिका का सबसे अहम तथ्‍य यह है कि उनकी आधी सजा पूरी हो गई है।लालू प्रसाद यादव की जमानत को लेकर मुश्किलें बढ़ सक्ती हैं।

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी जमानत के लिए रांची हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।

इस याचिका पर कई बार सुनवाई हुई है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है। अब सीबीआई ने कोर्ट को ऐसा जवाब दिया है, जिससे जमानत मंजूर होने पर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, सुनवाई के दौरान सीबीआइ ने अपना जवाब देने के लिए कोर्ट से समय की मांग की थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने जो जवाब दिया है, उसमें उसने कहा है कि विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल मतलब कुल 14 साल की सजा सुनाई है। ऐसे में आधी सजा काटने का मतलब सात साल की सजा पूरी करने से है। इस लिहाज से लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं दी जा सकती।

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका का सबसे अहम तथ्‍य यह है कि उनकी आधी सजा पूरी हो गई है। आधी सजा पूरी होने के बाद अपील में जा चुके मामलों में जमानत दिया जा सकता है। उनके वकील ने लालू के खराब स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला भी कोर्ट में दिया है। इधर, सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि उन्‍हें जमानत नहीं दी जा सकती क्‍योंकि उनकी आधी सजा अभी पूरी ही नहीं हुई है।

इस मामले में निचली अदालत ने अपने लिखित आदेश में यह स्पष्ट किया है कि लालू को दोनों सजाएं दी जानीं हैं. इसमें एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा चलाई जानी है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने पिछले शुक्रवार को लालू की जमानत को लेकर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा था, अब कोर्ट में जिस तरह से सीबीआइ ने अपना जवाब दाखिल किया है।

लालू प्रसाद यादव की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका के औचित्‍य पर सवाल उठाते हुए सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि लालू आखिर किस आधार पर आधी सजा पूरी करने का दावा कर हाई कोर्ट से जमानत मांग रहे हैं। अब कोर्ट में जिस तरह से सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल किया है, ऐसे में लालू प्रसाद यादव की जमानत को लेकर मुश्किलें बढ़ सक्ती हैं।

टॅग्स :बिहारझारखंडसीबीआईआरजेडीलालू प्रसाद यादवपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां