लाइव न्यूज़ :

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत ठीक नही, पैर की सूजन और इन्फेक्शन बढ़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2018 05:02 IST

डॉक्टरों के मुताबिक किडनी, हृदय, प्रोस्टेट, हाईपरटेंशन, मधुमेह सहित 10 बीमारियों से पूर्व मुख्यमंत्री परेशान हैं.

Open in App

रांची, 16 नवंबरः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत लगातार बिगडती जा रही है. उनका टीसी 12100 पर पहुंच गया है. इसका मतलब ये हुआ कि उनके शरीर में इन्फेक्शन बढ रहा है. वहीं, उनका क्रिएटिनिन भी बढकर 1.85 हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव के पांव में भी सूजन है. वहीं ब्लड शुगर लेवल बढकर 190 पर पहुंचा गया है. इन सबको देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दो तरह के एंटीबायोटिक्स देना शुरू कर दिया है. रिम्स में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉ. 

उमेश प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शरीर में इन्फेक्शन बढने का संकेत मिले हैं. जिसके बाद उन्हें दो तरह के एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं. क्रिएटिनिन भी सामान्य से काफी बढा हुआ है. यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव पहले से ही क्रोनिक किडनी डिजिज स्टेज-3 के मरीज हैं. ऐसे में क्रिटिनिन का बढना अच्छा नहीं माना जा सकता. ऊपर से उनके किडनी में स्टोन भी पाया गया है. वे हाईपरटेंशन से भी जूझ रहे हैं. 

डॉक्टरों के मुताबिक किडनी, हृदय, प्रोस्टेट, हाईपरटेंशन, मधुमेह सहित 10 बीमारियों से पूर्व मुख्यमंत्री परेशान हैं. चारा घोटाले के चार मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. यहां चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं