लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी का नर्सरी में एडमिशन कराने स्कूल पहुंचे JDU नेता, कहा-बुद्धि और ज्ञान से बिहार परेशान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2021 19:00 IST

बिहार विधानसभा में मंगलवार को पक्ष और विपक्ष में हुई घमासान का मामला अब भी ठंडा नहीं पड़ा है। विधायकों को पीटे जाने पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के विरोध में राजद ने 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान भी कर दिया है।तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी है।तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शर्म और नैतिकता बेचने का आरोप लगाया।

पटनाः बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर तेजस्वी यादव पर जदयू ने पलटवार किया है।

पटना में जदयू कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने एक सरकारी मध्‍य विद्यालय में तेजस्वी का नामांकन कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन पत्र में कहा गया है कि तेजस्वी की बुद्धि से बिहार परेशान है। पटना में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ता एक मीडिल स्कूल में तेजस्वी यादव का नामांकन कराने पहुंच गए।

जदयू समर्थक ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव के एडमिशन का आवेदन पटना के शेखपुरा के सरकारी मध्य विद्यालय में दिया है। प्रधानाचार्य ने इस बात की पुष्टि भी की है। जदयू कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह ने इस आलोक में मध्य विद्यालय (शेखपुरा) पटना के प्रधानाध्यपक को एक पत्र सौंपा है।

पत्र में कहा है कि विशेष आग्रह है कि तेजस्वी यादव पिता कैदी नं. 3351 लालू यादव, पता 208 कौटिल्य नगर एमपी, एमएलए कॉलोनी पटना बिहार विपक्ष के नेता हैं। उनकी मंद बुद्धि और ज्ञान से बिहार को परेशानी हो रही है। अभी बिहार सरकार द्वारा बिहार विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

बिहार सरकार ऐसा इस लिए कर रही है कि प्रवेशोत्सव से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। पत्र में लिखा गया है कि आपका विद्यालय बौद्धिक विकास के लिए एक प्रतिष्ठित स्कूल है। अंतः लालू यादव के पुत्र की बौद्धिक क्षमता को वैज्ञानिक तरीके से माप कर विद्यालय में प्रवेश दें। इसके लिए अपने स्कूल के नियम को थोड़ा शिथिल करने की कृपा करें।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवनीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा