राजद प्रमुख लालू यादव बोले- 'मुंबई में हम लोग मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं'
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 29, 2023 15:51 IST2023-08-29T15:50:01+5:302023-08-29T15:51:38+5:30
पटना में 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक को लेकर बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि मुंबई में हम लोग नरेंद्र मोदी के नरेटी (गले) पर बैठने जा रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि हम लोग (इंडिया गठबंधन) नरेंद्र मोदी की नरेटी पकड़े हुए हैं, अब हटाना है।

लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ एनडीए से मुकाबला करने के लिए बने 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है। इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के लेकर एक बयान दिया है। लालू यादव ने कहा कि मुंबई में हम लोग मोदी के नरेटी (गले) पर बैठने जा रहे हैं।
पटना में 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक को लेकर बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि मुंबई में हम लोग नरेंद्र मोदी के नरेटी (गले) पर बैठने जा रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि हम लोग (इंडिया गठबंधन) नरेंद्र मोदी की नरेटी पकड़े हुए हैं, अब हटाना है।
#WATCH | Patna | "Mumbai mein Narendra Modi ke nareti (throat) pe chadhne jaa rahe hain humlog. Narendra Modi ka nareti pakde huye hain hum, hatana hai," RJD chief Lalu Prasad Yadav says, ahead of the Mumbai meeting of the INDIA alliance pic.twitter.com/ekm7O5w8bR
— ANI (@ANI) August 29, 2023
बता दें कि मुंबई में होने वाली बैठक में 26-27 पार्टियों के हिस्सा लेने की संभावना है। इस दौरान गठबंधन का कामन लोगो जारी किया जा सकता है। गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। पहले इस पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की चर्चा थी लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बताया है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की इस सप्ताह मुंबई में होने जा रही बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में ''भाजपा चले जाओ'' का नारा दिया जाएगा। पटोले ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार हैं और दावा किया कि कुछ दल जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हैं, वे भी विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उस दौरान गठबंधन का आधिकारिक ‘लोगो’ जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे। बता दें कि गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जिसमें इसे ‘इंडिया’ नाम दिया गया था। इसका गठन 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए किया गया है।