लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा भकचोन्हर, पटना में रेस्टोरेंट का नामकरण, आकर्षण का केंद्र

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2021 17:27 IST

होटल का नाम स्‍वदेशी है, इसलिए चुन-चुन के स्‍वदेशी शब्‍द सब लटकाए हुए हैं. रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि ग्राहक को बहुत अच्‍छा लगता है.

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने इशारों में लालू प्रसाद यादव की लोकप्रियता की चर्चा की है. कहते हैं मास लीडर. जो कह देते हैं, वह बच्‍चे-बच्‍चे की जुबान पर चढ़ जाता है.रेस्‍टोरेंट बोरिंग रोड में है और यहां खटिया(चारपाई) पर यह बैनर टांगा गया है.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्‍त चरण दास को ’भकचोन्‍हर (बेवकूफ)’ कहे जाने के बाद यह शब्द अब सुर्खियां बटोर रही है. हालांकि, इस शब्‍द को लेकर उस वक्त खूब सियासत हुई थी. अब राजधानी पटना में एक रेस्‍टोरेंट का नामकरण ’भकचोन्‍हर’ कर दिया गया है.

 

ऐसे में यह रेस्‍टोरेंट सुर्खियां में है और यहां आने वाले लोग इसकी जमकर सेल्‍फी ले रहे हैं. बताया जाता है कि इसकी एक तस्‍वीर मुकेश सिंह नामक के एक व्‍यक्ति ने ट्व‍िटर पर पोस्‍ट की है. इसके बाद राजद ने रिट्वीट किया है. ट्वीट में लिखा है कि पटना के रेस्‍टोरेंट में भकचोन्‍हर का बोर्ड दिखा. पूछे तो बोला कि लालू जी द्वारा प्रयोग में लाया यगा स्‍वदेशी गुणगान है.

हमारे होटल का नाम स्‍वदेशी है, इसलिए चुन-चुन के स्‍वदेशी शब्‍द सब लटकाए हुए हैं. रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि ग्राहक को बहुत अच्‍छा लगता है. सब सेल्‍फी लेते हैं. ऐसे में राजद ने इशारों में लालू प्रसाद यादव की लोकप्रियता की चर्चा की है. राजद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, इसे कहते हैं मास लीडर. जो कह देते हैं, वह बच्‍चे-बच्‍चे की जुबान पर चढ़ जाता है.

जो नामकरण कर देते हैं वह सदा के लिए चिपक जाता है. यह रेस्‍टोरेंट बोरिंग रोड में है और यहां खटिया(चारपाई) पर यह बैनर टांगा गया है. इसमें भकचोन्‍हर शब्‍द की पूरी व्‍याख्‍या की गई है. अंग्रेजी में विवरण लिखा गया है, जिसमें भकचोन्‍हर का अर्थ मूर्ख बताया गया है. अंग्रेजी में इन्‍कंपीटेंट और बेवकूफ लिखा गया है. यह रेस्टोरेंट आकर्षण का केन्द्र बन गया है.

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'