लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के विधायक पुत्र तेजप्रताप एकला चलने की राह पर, बनाया छात्र जनशक्ति परिषद, सीएम योगी के खिलाफ उतरेंगे मैदान में...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2021 16:46 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ लाल विधायक तेजप्रताप यादव ने विद्रोह कर दिया. छात्र राजद के समानांतर अपना अलग संगठन छात्र जनशक्ति परिषद बना लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव के ऐलान पर भाजपा ने चुटकी ली है.भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने लालू प्रसाद यादव पर किया हमला.संगठन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय होगा.

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में खुद को अलग-थलग पड़ते देख अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ लाल विधायक तेजप्रताप यादव ने अलग रास्ता अख्तियार करना शुरू कर दिया है.

तेजप्रताप ने छात्र राजद के समानांतर अपना अलग संगठन बना लिया है. उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद बनाने का ऐलान किया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि यह राजद के लिए बैकबोन का काम करेगी. छात्रों के लिए इस संगठन की सक्रियता बिहार के बाहर अन्य राज्यों में भी रहेगी.

तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा कि जैसे सभी पार्टियों का एक पार्ट होता है, उसी तरह हमने भी राष्ट्रीय जनता दल का एक नया संगठन बनाया है. जो शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय के लिए आवाज उठाएगा. छात्र जनशक्ति परिषद के लिए तेजप्रताप ने नया अध्यक्ष भी चुन लिया है. प्रशांत प्रताप को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह संगठन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय होगा.

वहां की योगी सरकार की खामियों को उजागर करेगा. तेजप्रताप के पैंतरे को छात्र राजद में किए गए जगदानंद सिंह के हस्तक्षेप को माना जा रहा है. उन्होंने आकाश यादव को हटाकर गगन कुमार को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था. तेजप्रताप ने दावा किया है कि इसके लिए उन्होंने लालू प्रसाद से भी आशीर्वाद ले लिया है.

तेजप्रताप ने कहा कि छात्र जनशक्ति परिषद का विस्तार गांव-गांव तक होगा. पंचायत चुनाव में भी भागीदारी होगी. संगठन के सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं. उन्हें सहयोग किया जाएगा. पटना विश्विद्यालय के कई छात्रों को इस संगठन में पदाधिकारी बनाया गया है. यहां बता दें कि तेजप्रताप ने पहले भी राजद से अलग लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया था.

आरएसएस की तर्ज पर उन्होंने धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) नाम से भी संगठन बनाया था. उल्लेखनीय है कि हाल ही में छात्र राजद के एक कार्यक्रम के दौरान तेजप्रताप ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को हिटलर कह दिया था. इस पर जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप के करीबी छात्र आकाश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर गगन को कमान सौंप दी थी.

इसबीच तेजप्रताप के इस ऐलान पर भाजपा ने चुटकी ली है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी ने सामाजिक न्याय का ढिंढोरा तो खूब पीटा, लेकिन वे अपने परिवार में ही न्याय नहीं कर सके. पारिवारिक सदस्यों के बीच वरिष्ठता के लिहाज से उन्होंने उनकी सम्मानजनक भूमिका तय नहीं की.

अब बडी बेटी मीसा भारती और बडे बेटे तेज प्रताप यादव जबरन धकिया कर परिवार और राजनीति के सिस्टम से बाहर कर दिए गए हैं. वहीं परिवार और राजनीति की पूरी विरासत लालूजी ने छोटे बेटे तेजस्वी यादव जी को सौंप दी है. ऐसे में निश्चित तौर पर परिवार के उपेक्षित सदस्यों की कुंठा अभिव्यक्ति तो होनी ही है.

टॅग्स :पटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो