लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव को कमान सौंपेंगे लालू प्रसाद यादव!, पार्टी में बदलाव की सुगबुगाहट तेज, राजद प्रमुख की सेहत ठीक नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2022 15:02 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के नीतीश कुमार शासन पर सभी मोर्चों, विशेषकर रोजगार सृजन पर पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में कोई ‘डबल इंजन की सरकार’ नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को 19 लाख नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ?राजद ने 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था.रिपोर्ट ने बिहार सरकार को लगभग सभी संकेतकों पर विफल दिखाया है.

पटनाः तेजस्वी यादव राजद के नए कप्तान की कमान संभाल सकते हैं. लालू प्रसाद यादव अभी राजद के सर्वेसर्वा हैं. लेकिन सियासी गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि राजद को संभालने की जिम्मेवारी जल्द ही किसी दूसरे को सौंपी जा सकती है.

 

लालू प्रसाद यादव की सेहत नासाज रहने के कारण इसपर जल्द ही कुछ नया फैसला लिया जा सकता है. पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद अब नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुट गई. हालांकि, यह लगभग तय है कि पार्टी कमान किसके पास रहेगी.

सूत्रों के अनुसार खुद लालू प्रसाद यादव अब यह चाहते हैं कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सक्रिय नेता अर्थात तेजस्वी यादव के हाथ में जाए. 20 फरवरी को पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. पार्टी सूत्रों की मानें तो ये बैठक बेहद अहम है और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बात होनी है.

वर्तमान में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं और उनके तीन वर्षों का कार्यकाल आगामी 10 दिसंबर को खत्म होने वाला है. लेकिन लालू यादव की सेहत जिस तरह बिगड़ी हुई है, ऐसे में वह बहुत अधिक सक्रिय रहने में लाचार हैं. जिसके बाद ऐसा संभव है कि समय से पहले ही राजद अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ले.

बताया जाता है कि पांच जुलाई को राजद का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाना है. ऐसे में संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान की प्रक्रिया मार्च से ही शुरू हो जाएगी. जानकारों की अगर मानें तो सितंबर से अक्टूबर के बीच ही राजद अपने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के सिर पर ताज रख देगा. ऐसे में यह लगभग तय है कि लालू यादव राजद के नेतृत्व का जिम्मा अपने छोटे बेटे तेजस्वी को सौंप देंगे.

कारण कि पिछले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनके नाम पर मुहर लगाकर लालू यादव ने सही फैसला लिया. तेजस्वी के नेतृत्व में राजद ने मजबूती से चुनाव लड़ा और सम्मानजनक टक्कर दी. वहीं, तेजस्वी यादव को पूरी पार्टी में सर्वमान्य नेता के तरह देखा जाता है. उनके नेतृत्व में राजद अब दूसरे राज्यों में भी पांव पसारने की तैयारी में है.

हालांकि लालू प्रसाद यादव के बाद पहले विकल्प के तौर पर राबड़ी देवी को देखा जाता था. लेकिन अब पूरी तरह से राजद के नेतृत्व और लालू प्रसाद यादव के विकल्प के तौर पर तेजस्वी यादव को ही देखा जाता है. लालू प्रसाद यादव वर्चुअल संवाद के दौरान खुलकर यह बात सबके बीच रख चुके हैं कि तेजस्वी यादव ने उनके आंकलन से अधिक खुद को साबित किया है.

राजद सही हाथ में गया है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अब तेजस्वी यादव ही लालू यादव की जगह लेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे. हालांकि अभी अंतिम फैसले के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इसबीच हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि जो लोग ऐसा समझ रहे हैं कि राजद में किसी बाहरी को अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा.

वह बिल्कुल गलत है. यह पार्टी लालू प्रसाद यादव की पार्टी है और यह तय है कि लालू प्रसाद यादव किसी बाहरी को अध्यक्ष नहीं बनने देंगे. पार्टी का नया अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की परिवार से ही कोई चुना जाएगा. इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं होना चाहिए.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवमीसा भारतीबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव