'जीते हुए उम्मीदवारों को नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट', सुशील-नीतीश बना रहे दबाव', राजद ने NDA पर लगाया आरोप
By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2020 00:47 IST2020-11-10T22:00:11+5:302020-11-11T00:47:44+5:30
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं।

चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है।
पटना: बिहार चुनाव के नतीजों के रुझान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एनडीए पर आरोप लगाया है। आरजेडी ने दावा किया है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। सुशील मोदी और नीतीश कुमार नतीजे प्रभावित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।
राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'क़रीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फोन करवाकर नजदीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे हैं।'
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, ''नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।''
क़रीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है।जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फ़ोन करवा कर नज़दीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 10, 2020
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 95 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है। रुझान में राजग को 124 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है।