लाइव न्यूज़ :

रिया ने सुशांत को याद किया, कहा : इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:10 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनकी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को कहा कि उन्हें अब तक भरोसा नहीं हुआ कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं।

सुशांत (34) पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। उसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर दिवंगत अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

रिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट में कहा, ‘‘ ऐसा कोई क्षण नहीं है, जब मुझे लगा कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। वे लोग कहते हैं कि समय हर घाव को भर देता है लेकिन आप मेरा समय और मेरा सब कुछ थे। मुझे पता है कि अब आप मेरे अभिभावक देवदूत हैं - मुझे चांद से अपनी दूरबीन से देख रहे हैं और मेरी रक्षा कर रहे हैं।" अट्ठाइस वर्षीय रिया ने सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। सुशांत की खगोल विज्ञान में भी गहरी रुचि थी।

रिया ने कहा, ‘‘आपके बिना कोई जीवन नहीं है, आप इसका अर्थ अपने साथ ले गए। इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता है .. आपके बिना, मैं अब भी खड़ी हूं ...।" उन्होंने आगे लिखा कि जब भी उन्हें सुशांत की अनुपस्थिति का एहसास होता है तो उनकी भावनाएं उमड़ने लगती हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे ले जाने के लिये मैं हर रोज आपके आने का इंतजार करती हूं, मैं हर जगह आपको खोजती हूं - मुझे पता है कि आप यहां मेरे साथ हैं ... मुझे आपकी बहुत याद आती है, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे प्यार ...।’’

सुशांत की पहली बरसी पर भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, अभिषेक कपूर, मुकेश छाबड़ा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले सुशांत ने निर्देशक अभिषेक कपूर की 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों