लाइव न्यूज़ :

र‍िया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को अभी राहत नहीं, बॉम्‍बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई टली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2020 18:02 IST

एजेंसी सावंत से भी दोबारा पूछताछ करना चाहती है। विशेष न्यायाधीश जी बी गुराव ने एनसीबी को तलोजा जेल जाकर जेल अधिकारियों के सामने बयान दर्ज करने की अनुमति दी।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने एनसीबी को जेल के भीतर जाकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत से पूछताछ करने की अनुमति दे दी। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती समेत शौविक और अन्य इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले के संबंध में यहां एक अदालत ने बृहस्पतिवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को जेल के भीतर जाकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत से पूछताछ करने की अनुमति दे दी।

मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती समेत शौविक और अन्य इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। शौविक रिया का भाई है और सावंत राजपूत के घर पर खाना पकाने का काम करता था। इन्हें नवी मुंबई की तलोजा जेल में रखा गया है। स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की विशेष अदालत के सामने एनसीबी ने कहा कि मोबाइल फोन से मिली जानकारी से इस मामले में शौविक की संलिप्तता का पता चला है।

एजेंसी ने कहा कि शौविक कई नामचीन कलाकारों के संपर्क में था और इन पक्षों के सामने आने के बाद आगे जांच करना जरूरी है। एजेंसी सावंत से भी दोबारा पूछताछ करना चाहती है। विशेष न्यायाधीश जी बी गुराव ने एनसीबी को तलोजा जेल जाकर जेल अधिकारियों के सामने बयान दर्ज करने की अनुमति दी।

 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी