लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में नदियां उफान पर, हरिद्वार में पीली नदी से बचाए गए चार श्रमिक

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:54 IST

Open in App

देहरादून 18 जुलाई उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर लगातार बारिश होने से प्रदेश में गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों के अलावा उनकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। हरिद्वार जिले की पीली नदी में फंसे चार श्रमिकों को पुलिस ने तत्परता से अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

उधर, अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में दो महीने के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात करने की स्वीकृति दे दी।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र में पीली नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे चार श्रमिक नदी का जल स्तर बढ़ने से वहीं फंस गए। उन्होंने बताया कि हांलांकि, पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर क्रेन की सहायता से सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया।

इस बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और गंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी, टोंस, सरयू, गोरी, काली, रामगंगा आदि नदियां चेतावनी स्तर से थोड़स ही नीचे बह रही हैं। इन नदियों के स्तर की सतत निगरानी की जा रही है ।

देहरादून में भी शनिवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम रूक—रूक कर लगातार जारी रहा । यहां विकासनगर में वर्षा के कारण एक पक्का मकान ढह गया जबकि परेड ग्राउंड स्थित जल संस्थान के कार्यालय परिसर में एक पेड़ गिर गया । रायपुर के कंडोली में भी वर्षा में एक झोंपडी बह गई । हांलांकि, इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई ।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश हुई जहां रायवाला में सर्वाधिक 120 मिलीमीटर, ऋषिकेश में 105.2 मिमी, कोटद्वार में 97 मिमी, खटीमा में 83 मिमी, मोहकमपुर में 80 मिमी, मसूरी में 70 मिमी, जसपूर में 50 मिमी और सहसपुर में 43 मिमी वर्षा दर्ज की गयी ।

इस बीच, मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये एक हेलीकॉप्टर तैनाती करने की स्वीकृति प्रदान की ।

उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो, तब हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य को वैकल्पिक यातायात के रूप में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने इसके किराए के लिए प्रतिव्यक्ति तीन हजार रुपये की दर भी निर्धारित कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल