लाइव न्यूज़ :

प्रशांत सागर क्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता हिंद महासागर क्षेत्र में असर डालेगी : वाइस एडमिरल त्रिपाठी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर नौसेना परिचालन के महानिदेशक वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का प्रभाव हिंद महासागर क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने वाले देशों को महसूस होगा।

वह पश्चिम प्रशांत महासागर के दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के नौसैन्य अभियानों का उल्लेख कर रहे थे।

त्रिपाठी ने एक वेबिनार में कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भूराजनीतिक परिस्थितियां बहुत उथल-पुथल वाली हैं। पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता बढ़ने के साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में इसका असर महसूस होगा। इस बात में कोई संदेह नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप अवसरों और चुनौतियों का सामना करने के साथ हमारी सैन्य कूटनीतिक पहुंच की सच्ची परीक्षा होगी।’’

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य दबदबे के मद्देनजर अमेरिका इस क्षेत्र में नियमित रूप से युद्धपोत भेज रहा है।

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में सबसे ताजा घटनाक्रम अगस्त का है जब चीन ने दावा किया कि उसने विवादास्पद पारासेल द्वीपसमूह से एक अमेरिकी युद्धपोत को बाहर खदेड़ दिया था।

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में मई महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने कई दौर की सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ता की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र के प्रति भारत का नजरिया सभ्यतागत प्रवृत्तियों पर आधारित है जिसमें व्यापक रूप से मानवता की भलाई पर जोर दिया गया है। वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन भारतीय अवधारणा हमारे राजतंत्र और जनता के बीच भलीभांति स्थान रखती है और हमारी संसद के प्रवेश द्वार पर भी अंकित है जिसका अर्थ होता है कि पूरा विश्व ही परिवार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया