उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूरी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 15:34 IST2022-03-26T15:32:05+5:302022-03-26T15:34:41+5:30

ऋतु खंडूरी को बतौर 5वीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब वो राज्य विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बन गई हैं।

Ritu Khanduri becomes first woman Speaker of Uttarakhand Assembly, CM Dhami congratulates | उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूरी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूरी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

Highlightsउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। ऋतू एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

देहरादून: ऋतु खंडूरी 5वीं उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं। ऐसे में अब राज्य विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बन गई हैं। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष चुने जाने पर खंडूरी ने कहा कि यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए भी गर्व का क्षण है कि एक महिला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मैं खुश हूं। यह उत्तराखंड औरए महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। 

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। सीएम धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं ऋतु खंडूरी जी को उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। वह सदन को अच्छे से चलाएगी और उनके नेतृत्व में हमारी विधानसभा नया इतिहास रचेगी। बता दें कि खंडूरी भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल के बाद स्पीकर बनी हैं। अग्रवाल का टर्म इस साल 10 मार्च को खत्म हुआ था। 

कौन हैं ऋतु खंडूरी?

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार के कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनी हैं। 29 जनवरी 1965 को नैनीताल में जन्मीं ऋतु ने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया। खास बात ये है कि ऋतू एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, उनके पति राजेश भूषण बेंजवाल एक आईएएस अधिकारी हैं। 

Web Title: Ritu Khanduri becomes first woman Speaker of Uttarakhand Assembly, CM Dhami congratulates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे