लाइव न्यूज़ :

रितेश राज अभी भी मेरे पति: बिहार की महिला का दावा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:18 IST

Open in App

बेतिया, 20 दिसम्बर रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’’ में खुद को अभिनेत्री राखी सावंत का पति बताकर बिहार के नवादा जिला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हैरानी में डाल दिया है।

टेलीविजन शो के कुछ एपिसोड में दिखायी देने वाले रितेश राज के बारे में शिकायतकर्ता महिला स्निग्धा प्रिया ने दावा किया है कि रितेश के साथ उसकी शादी एक दिसंबर 2014 से हुई थी।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को बताया कि उक्त महिला ने अपने भाई रविकांत के जरिये पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि महिला वर्तमान में नवादा में अपने माता-पिता के घर पर रह रही है। उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि कुछ वर्ष से वह अलग रह रही है लेकिन उसका अपने पति से अभी तलाक नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि शिकायत की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

‘‘बिग बॉस’’ शो में अभिनेत्री राखी सावंत के पति के रुप में प्रतिभागी बने बेतिया नगर के राजगुरू चौक निवासी रितेश राज के खिलाफ नवादा के पटेल नगर निवासी रविकांत कुमार ने दावा किया है कि उनकी बहन की शादी रितेश के साथ बेतिया में एक मैरिज हॉल में हुई थी।

पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर कार्रवाई की मांग करते हुए रविकांत ने आरोप लगाया है उनकी बहन के साथ उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्य मारपीट करते थे जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही है।

इधर रितेश राज की मां मधुबाला देवी ने बताया कि रितेश के राखी सावंत से शादी करने की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने टीवी पर दिखाए जा रहे ‘बिग बॉस’ शो को देखकर दी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद बेंगालुरू में कार्यरत था और उसका बराबर विदेश आना-जाना है। रितेश की मां ने कुछ दिनों से अपने संपर्क नहीं होने की बात करते हुए कहा कि उसकी शादी हुई है या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए