लाइव न्यूज़ :

रीता वशिष्ठ बनीं नयी विधायी सचिव

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर भारतीय विधि सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रीता वशिष्ठ को विधि एवं न्याय मंत्रालय में नया विधायी सचिव नियुक्त किया गया है।

वशिष्ठ अब तक मंत्रालय के विधायी विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं और उन्होंने सोमवार को अपनी नयी जिम्मेदारी संभाल ली।

गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण जी नारायण राजू की मृत्यु के बाद मई की शुरुआत से विधायी सचिव का पद खाली पड़ा था। राजू के निधन के बाद, विधि सचिव अनूप मेंदीरत्ता विधायी विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

विधायी सचिव पर संसद में पेश किए जाने से पहले सरकार के प्रमुख विधायी प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने और उन्हें मंजूरी देने की जिम्मेदारी होती है।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर रीता वशिष्ठ को बधाई दी।

रिजिजू ने ट्वीट किया, ''डॉ रीता वशिष्ठ को सचिव, विधायी विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के रूप में नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। एक टीम के रूप में उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग