लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से आईसीयू में भर्ती मरीजों के दिमाग को गंभीर नुकसान का खतरा : अध्ययन

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कोविड-19 से जुड़े अपने तरह के अब तक किए गए सबसे बड़े अध्ययन में दावा किया गया है कि महामारी के शुरुआती दिनों में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को गंभीर श्वास संबंधी समस्या के मुकाबले दिमाग के ठीक से कार्य नहीं करने की समस्या अधिक हुई जिससे उनमें मतिभ्रम होने या उनके कोमा में जाने की स्थिति पैदा हुई।

‘द लांसेट रेसपीरेटरी मेडिसीन’ पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान पत्र के मुताबिक अध्ययन के दौरान 28 अप्रैल 2020 से पहले कोविड-19 के दो हजार मरीजों में चित्तभ्रम एवं कोमा में जाने की घटनाओं पर नजर रखी गई। यह अध्ययन 14 देशों में 69 आईसीयू के मरीजों पर किया गया।

अमेरिका स्थित वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (वीयूएमसी) के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में हुए अनुसंधान के मुताबिक शामक औषधि और परिवार से मिलने पर रोक इन मरीजों के दिमाग की कार्यप्रणाली पर पड़ने वाले दुष्परिणाम में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि आईसीयू में मतिभ्रम का संबंध उच्च चिकित्सा खर्च एवं मौत के खतरे से जुड़ा है और इससे लंबे समय तक आईसीयू संबंधित डिमेंशिया हो सकता है।

अध्ययन के मुताबिक इन मरीजों में 82 प्रतिशत 10 दिनों तक लगभग कोमा की स्थिति में रहे जबकि 55 प्रतिशत में तीन दिन तक मतिभ्रम की स्थिति बनी रही।

वैज्ञानिकों ने रेखांकित किया कि आईसीयू में भर्ती मरीजों के दिमाग के गंभीर रूप से काम नहीं करने की स्थिति औसतन 12 दिनों तक बनी रही।

वीयूएमसी में कार्यरत और अनुसंधान पत्र के सह लेखक ब्रेंडा पन ने कहा, ‘‘ दिमाग के ठीक से काम नहीं करने की गंभीर समस्या की यह अवधि अन्य बीमारियों की वजह से आईसीयू में भर्ती मरीजों के मुकाबले दोगुनी है।’’

वैज्ञानिकों ने रेखांकित किया कि इस स्थिति के लिए मरीजों की देखभाल भी एक कारक है क्योंकि महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर भारी दबाव था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां