लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोग से उबरने के बाद कई मामलों में पुन:संक्रमण का जोखिम: अध्ययन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी नोवेल कोरोना वायरस से पीड़ित रह चुके कुछ लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाने के बाद उनके कोरोना वायरस से फिर से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है। चिकित्सकों ने ऐसे ही एक मामले के हवाले से यह कहा।

‘बीएमजी केस रिपोर्ट्स’’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस से पहली बार पीड़ित होने वाले लोगों में जब एंटीबॉडी का स्तर घट जाता है तो उनके पुन: संक्रमण की चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें कहा गया कि पहली बार बहुत गंभीर संक्रमण रहा हो तो दूसरी बार इसके लक्षण मामूली होते हैं।

अमेरिका में येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के अध्ययनकर्ताओं ने इसे समझाने के लिए 40 वर्षीय व्यक्ति के मामले का हवाला दिया जिसे चार महीने पहले कोरोना वायरस के मामूली संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले, अप्रैल 2020 में वह गंभीर संक्रमण से ग्रसित रह चुका था। वह व्यक्ति मधुमेह, थायरॉइड की परेशानी और मोटापे से पीड़ित था जो गंभीर कोविड-19 रोग के लिहाज से जोखिम के कारक माने जाते हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि व्यक्ति कोविड-19 के कारण अप्रैल में गंभीर रूप से बीमार हुआ था। इसके बाद तीन महीने तक उसकी चार जांचें हुईं जिनमें वह संक्रमणमुक्त पाया गया लेकिन अगस्त 2020 में उसे फिर से संक्रमण ने जकड़ लिया।

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि इस बार उसे संक्रमण के मामूली लक्षण इसलिए थे क्योंकि पहले संक्रमण से उबरने के बाद इस रोग का मुकाबला करने के लिए कुछ रोग प्रतिरोधी क्षमता उसके शरीर में बची हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए