लाइव न्यूज़ :

पंजाब में नगरीय निकाय चुनाव मे हमारे उम्मीदवारों को जान-माल का जोखिम: भाजपा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 फरवरी भाजपा ने दावा किया कि पंजाब में स्थानीय निकाल चुनाव में उसके उम्मीदवारों को जान-माल का जोखिम है । उसने राज्य की कांग्रेस सरकार पर उसके प्रत्याशियों को प्रचार से रोकने के लिए ‘गुंडागर्दी’ फैलाने का आरोप लगाया।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के वास्ते अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति की मांग करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनि शर्मा ने राज्य चुनाव आयोग और पुलिस प्रमुख पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में ‘विफल ’ रहने का भी आरोप लगाया।

शर्मा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस रविवार को होने वाले निगम चुनाव में ‘लूट’ के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यहां लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा उम्मीदवारों को जान-माल का खतरा है। यदि इसके लिए कोई जिम्मेदार होगा तो वह मुख्यमंत्री होंगे। वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप किसानों की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं। आपने पार्टी कार्यालय बंद करवा दिये और और (हमारे उम्मीदवारों को) प्रचार से रोका।’’

भाजपा नेता के इस आरोप से महज एक दिन पहले ही फिरोजपुर में उनके वाहन पर कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी और लोहे की छड़ से कथित रूप से हमला किया था। वह वहां स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने गये थे।

शर्मा ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि राज्य सरकार भूल गयी है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और नगर निकाय के चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये चुनाव नहीं हैं। ऐसा जान पड़ता है कि लोकतंत्र को कांग्रस नीत सरकार ने बंधक बना लिया है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस को मतदाताओं पर विश्वास नहीं है, बल्कि वह सोचती है कि वह पुलिस और प्रशासन का दुरूपयोग करके इन चुनाव में लूट मचा सकती है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजपुर, जीरा और अजनाला में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया या उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीदवारों को धमकियां देना , उन पर हमला करना, उन्हें प्रचार करने से रोकना... यहां किस प्रकार का लोकतंत्र है? यह किस प्रकार की सरकार है?’’

शर्मा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मंगलवार के बयान की निंदा की और सवाल किया कि क्या वह बदमाशों को उकसाना चाहते हैं।

मंगलवार को सिंह ने कहा था, ‘‘आपने (भाजपा ने) अपने सहयोगियों एवं अकाली जैसे पूर्व सहयोगियों के साथ मिलकर उन किसानों से आखिरी कौर छीनने का षडयंत्र किया जिन्होंने आपको अच्छी तरह भोजना प्रदान किया और तृप्त रखा। और आप चाहते हैं कि ये किसान आपका फूलों की मालाओं से स्वागत करें?’’

राज्य में 14 फरवरी को 8 नगर निगम और 109 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच