लाइव न्यूज़ :

लगातार बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की गलत नीति और नीयत का नतीजा है: अशोक गहलोत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:57 IST

Open in App

जयपुर, चार जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और नीयत को जिम्मेदार ठहराया है।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले सात साल महंगाई को कम करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जिसके कारण आज इतनी महंगाई हो गई है कि आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।

श्रम मंत्रालय के अनुसार, औद्योगिक श्रमिकों के लिए वार्षिक आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति मई में 5.24 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में 5.14 प्रतिशत और पिछले साल मई में 5.10 प्रतिशत थी। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति मई में 5.26 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में 4.78 प्रतिशत और पिछले साल मई में 5.88 प्रतिशत थी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पहले ही सभी की आमदनी कम हुई है एवं बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के जेबखर्च का हिसाब बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि केन्द्र सरकार बुरी तरह असफल हो गई है, जिसके पास ना तो सही नीति है और ना ही साफ नीयत है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजें महंगी होती जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि बाजार में आम आदमी के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

मुख्यमंत्री कहा कि ये सभी रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाले जरूरी सामान हैं। उन्होंने कहा कि एक लीटर सरसों के तेल की कीमत 180-190 रुपये तक पहुंचना आम आदमी से भोजन छीनने जैसा है। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 14 महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 255 रुपये बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि गैस सब्सिडी भी अब पूरी तरह बन्द हो गई है जिससे आमजन खाना पकाने के लिए सिलेंडर छोड़कर पुनः कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल को मजबूर हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित