लाइव न्यूज़ :

उच्च रक्तचाप के बढ़ते मामले कोविड महामारी में बीमारी के बोझ को और बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई विशेषज्ञों ने उच्च रक्तचाप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे ‘साइलेंट किलर’ बताया है जो कोविड महामारी से तबाह देश में बीमारी के बोझ को और बढ़ा सकता है।

उच्च रक्तचाप एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है जो दुनिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।

विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के एक साल से अधिक समय के बाद, इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उच्च रक्तचाप वाले लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनके गंभीर रूप से बीमार होने या मरने की आशंका अधिक होती है।

भारतीय परिवार नियोजन संघ (एफपीए इंडिया) के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक वेबिनार में ‘एक्सपैंडिंग द होराइजन्स ऑफ सेक्सुअल एंड रीप्रोडक्टिव हेल्थ एंड राइट्स’ नामक विषय पर चर्चा आयोजित की गई थी।

एफपीए इंडिया की महासचिव डॉ कल्पना आप्टे ने कहा, "भारत एक महामारी के संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। हमें अभी कदम उठाना चाहिए। इस संकट के समाधान की दिशा में, एफपीए इंडिया में हमने स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में दशकों के अनुभव का उपयोग करते हुए देखभाल सुविधा के अंतर की पहचान करने और अधिक अवसर पैदा करने की दिशा में काम करने का फैसला किया है, ताकि सभी आयु-समूहों, भौगोलिक क्षेत्रों और सामाजिक-आर्थिक स्तर पर उच्च रक्तचाप की जांच, उपचार और नियंत्रित करने का कोई अवसर न छूटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे