लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक, वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को महामारी से लड़ने को साथ आना चाहिए: जितेंद्र

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को लोगों से कश्मीर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने की अपील की और कहा कि सभी को राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर महामारी से लड़ने के लिए एकसाथ आना चाहिए।

कश्मीर के नेताओं और सार्वजनिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि घाटी में एक सफल टीकाकरण अभियान पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश देगा।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने में निर्वाचित प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक प्रमुख और वरिष्ठ नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सिंह ने कश्मीर घाटी में नागरिक समाज के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के तरीके की सराहना की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कश्मीर के सभी जिला कलेक्टरों को महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में जनप्रतिनिधियों को साथ रखने की सलाह दी है।

सिंह ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर सहित पूरे देश में स्थिति की निगरानी में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आवश्यकता होती है, प्रधानमंत्री जिला प्रशासन और चिकित्सा बिरादरी तक पहुंच बनाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि बिना समय गंवाए हर आवश्यकता पूरी हो।’’

दुर्भाग्य से कश्मीर घाटी को ईद त्योहार, वसंत ऋतु और आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के समय काविड-19 महामारी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सामूहिक प्रयासों और दृढ़ संकल्प के साथ, इस आपदा को दूर करना और खुशहाल समय में लौटना संभव होगा।

बयान में कहा गया है कि डॉ रफी, मोहम्मद अनवर खान, डी. अंद्राबी, अल्ताफ ठाकुर, मंजूर भट, गुलाम अहमद मीर, बिलाल परारे, आरिफ रजा, अली मोहम्मद मीर और अशोक भट उन लोगों में शामिल थे जो सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल