लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर का निधनः PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक, कहा- आज बहुत दुखी हूं, वह प्रतिभा के पावरहाउस थे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2020 14:00 IST

ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर हर कोई शोक में डूब गया है। इस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि ऋषि कपूर बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे।

नई दिल्लीः बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर हर कोई शोक में डूब गया है। इस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। 

पीएम ने ट्वीट कर कहा है, 'ऋषि कपूर बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर हुई उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साहित रहते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा,  'ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।' वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह हर पीढ़ी के लोगों के बीच लोकप्रिय थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। गांधी ने ट्वीट किया, 'यह भारतीय सिनेमा के लिए दुखद सप्ताह रहा है। एक और बड़े अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह एक शानदार अभिनेता थे जिनकी हर पीढ़ी के लोगों में लोकप्रियता थी। उनकी कमी बहुत महसूस की जाएगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदना है।' आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने लिखा है, 'रोमांटिक फ़िल्मों के अद्भुत कलाकार ऋषि कपूर जी हमारे बीच नही रहे लेकिन 'मेरा नाम जोकर' से लेकर '102 नाट आउट' तक उनका शानदार अभिनय हमेशा ज़िंदा रहेगा ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान प्रदान करे और उनके परिवार को यह कष्ट सहन करने की शक्ति दे।'

राजनाथ सिंह ने लिखा, 'जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन हो गया है। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।'

उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा, 'दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेता, श्री ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। प्रतिभावान अभिनेता ने कई भूमिकाओं पर निबंध लिखे और अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए लोकप्रिय रहे। उनके निधन में, राष्ट्र ने एक प्यारा बेटा खो दिया और फिल्म उद्योग ने एक रत्न खो दिया।'

तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :ऋषि कपूरनरेंद्र मोदीराहुल गांधीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया