लाइव न्यूज़ :

Rishabh Pant Accident: जलती कार से खिड़की तोड़ बाहर निकले ऋषभ पंत, गाड़ी चलाते वक्त आ गई थी झपकी, कहा...

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2022 10:52 IST

एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। रिपोर्ट के मुताबिक पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए घर जा रहे थे।पंत हादसे के वक्त सीट बेल्ट नहीं पहने थे जिस कारण वे कार से सुरक्षित बाहर निकल पाए। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे।

Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रुड़की के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार उत्तराखंड के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कार चलाते वक्त पंत को झपकी आ गई जिसके बाद उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। रेलिंग से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और वह पलट गई। उत्तराखंड डीजी अशोक कुमार ने बताया कि पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे।

गाड़ी की खिड़की तोड़ बाहर निकले पंत

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। रिपोर्ट के मुताबिक पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। पंत के घालय होने के बाद उन्हें रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती ट्रीटमेंट और जांच के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। 

पंत ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए घर जा रहे थे। हादसे को लेकर पंत ने कहा कि एक्सीडेंट के वक्त सीट बेल्ट नहीं पहने थे। इसलिए वे सुरक्षित बाहर आ गए। नहीं तो वे कार में बुरी तरह झुलस सकते थे।

टॅग्स :ऋषभ पंतसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

भारत अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल