लाइव न्यूज़ :

‘‘नकारात्मक ताकतों’’ का उभार देश की प्रगति को धीमा कर रहा: उपराष्ट्रपति नायडू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि ‘‘नकारात्मक ताकतों’’ का उभार देश की प्रगति को धीमा कर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि भारत आतंकवाद, उग्रवाद तथा घृणा फैलाने वाली बयानबाजी से उत्पन्न चुनौती को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

‘‘भारत के राष्ट्रीय मूल मूल्य, रुचियां और उद्देश्य’’ विषय पर राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) के 61वें पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, वैश्विक विकास और पर्यावरण संरक्षण भारत के मूल्यों के प्रमुख तत्व हैं। विशाखापत्तनम से डिजिटल तरीके से संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के हित और उद्देश्य पिछली कई शताब्दियों में प्रतिपादित और प्रचलित इसकी सार्वभौमिक दृष्टि से निर्देशित हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार नायडू ने कहा कि समय के साथ नष्ट हो गईं अन्य पुरानी सभ्यताओं के विपरीत भारतीय सभ्यता अपने मूल्यों, संस्कृति, विरासत और परंपराओं के कारण विदेशी आक्रमणों से बची रही। उन्होंने कहा कि भारतीय ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना में विश्वास करते हैं, जिसका अर्थ है ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ और हमेशा सार्वभौमिक भाईचारे का प्रचार किया है तथा दूसरों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की पैरवी की है।

राष्ट्र की प्रगति को बाधित करने वाली नकारात्मक शक्तियों के उभार की ओर इशारा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमें इन विनाशकारी ताकतों को हराने के लिए अपने बचाव को तैयार करना होगा। हम आतंकवाद, उग्रवाद और अस्थिर करने वाली नफरतपूर्ण बयानबाजी के खतरे को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।’’

नायडू ने कहा कि आत्मनिर्भरता के मंत्र से प्रेरित भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और मित्र राष्ट्रों की मदद कर रहा है। भारत ने कोविड-19 महामारी जैसे संकट, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान की है। यह उल्लेख करते हुए कि भारत अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान, मिसाइल, विमान और अन्य रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है, उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में रक्षा उपकरणों का भी अग्रणी निर्माता बनने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल