लाइव न्यूज़ :

भारत का उदय किसी के लिए खतरा नहीं, हम किसी से डरते भी नहीं: रक्षा सचिव

By भाषा | Updated: December 3, 2020 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर रक्षा सचिव अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के उदय से किसी को खतरा नहीं है और देश किसी से डरता भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के लिए यह आवश्यक है कि देश के पड़ोस में स्थायित्व हो।

कुमार ने कहा, “हमारे सामुद्रिक और राष्ट्रीय हित के लिए आवश्यक है कि हमारे निकटस्थ पड़ोस में स्थायित्व बरकरार रहे और हिंद महासागर में ही नहीं बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था स्थापित हो।”

मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान की ओर से आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने कहा, “भारत का उदय किसी के लिए खतरा नहीं है और न ही हम किसी से डरते हैं।”

कुमार ने कहा कि भारत के रक्षा संबंध मुक्त, खुली और नियम आधारित व्यवस्था के सिद्धांत पर आधारित हैं ताकि आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित हो जिससे भारत के एक सौ तीस करोड़ तथा क्षेत्र के दो सौ करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में हमने समान विचारधारा वाले राष्ट्रों के साथ सहयोग किया है और कुछ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं जिनसे सामंजस्य और संचालन को बढ़ावा मिलेगा। हाल ही में सम्पन्न हुआ मालाबार (सैन्य) अभ्यास, हमारे अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक उदाहरण है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में मानव संसाधन पर खर्च बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इस पर नियंत्रण पाना जरूरी है।

कुमार ने कहा, “हम इसके लिए विभिन्न तरीकों पर विचार कर रहे हैं ताकि कम खर्च में काम हो सके, ऐसे तरीकों की तलाश कर रहे हैं जिससे खर्च कम हो सके और तकनीक का उपयोग किया जा सके।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में जहां अन्य मंत्रालयों के बजट में कटौती की गई वहीं रक्षा मंत्रालय का बजट प्रभावित नहीं होने दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे