लाइव न्यूज़ :

दंगा मामला: फेसबुक के अधिकारी 18 नवंबर को दिल्ली विधानसभा के समक्ष दर्ज कराएंगे बयान

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर फेसबुक इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल और कानूनी निदेशक जी वी आनंद भूषण 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों को लेकर 18 नवंबर को दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति के समक्ष पेश होंगे। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

समिति ने एक बयान में कहा कि उसने फेसबुक इंडिया को हिंसा भड़काने और सामंजस्य बिगाड़ने वाले झूठे, भड़काऊ और दुर्भावनापूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखने के लिए समन जारी किया था। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक 18 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली विधानसभा में होगी।

समिति ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के संबंध में सोशल मीडिया की भूमिका की जांच करते हुए अब तक सात गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। बयान में कहा गया है कि पारदर्शिता के मद्देनजर समिति की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी से 26 फरवरी 2020 के बीच संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थकों और इसका विरोध करने वालों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह