लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शाह के साथ नगा राजनीतिक मामले पर चर्चा करेंगे रियो

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:45 IST

Open in App

कोहिमा, 29 नवंबर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोमवार को कहा कि वह नगा राजनीतिक मामले और राज्य में विपक्ष रहित ‘संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन’ (यूडीए) संबंधी मामलों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करने के लिए आगामी कुछ दिनों में दिल्ली रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा कि फोन पर हुई बातचीत ने दौरान शाह ने उनसे दिल्ली आने को कहा।

रियो ने कहा, ‘‘हम फोन के जरिए संपर्क में हैं। उन्होंने मुझे पूछा कि मैं नगा राजनीतिक मामले और गठबंधन एवं राज्य के विकास संबंधी मामलों पर चर्चा करे लिए दिल्ली कब आ सकता हूं। मैं दिसंबर के पहले सप्ताह में एक-दो दिन के लिए वहां जाने की योजना बना रहा हूं।’’

इससे पहले, राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) के 23 नवंबर को हुए आम सम्मेलन में रियो ने कहा था कि शाह ने उनसे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से दिल्ली आने को कहा है। सरमा एनएससीएन (आईएम) (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड) के साथ नगा शांति वार्ता में शामिल हैं।

केंद्र और एनएससीएन (आईएम) के बीच ‘फ्रेमवर्क समझौते’ के नगा राजनीतिक मामले के ‘अंतिम समाधान’ में बाधा बनने संबंधी रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि इस समझौते पर भारत सरकार और संगठन के बीच हस्ताक्षर हुए हैं और वह इससे संबंधित मुद्दों से अवगत नहीं हैं।

केंद्र सरकार दशकों पुराने नगा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने के लिए 2017 से एनएससीएन (आईएम) से वार्ता कर रही है, जबकि फ्रेमवर्क समझौते पर 2015 में हस्ताक्षर हुए थे और ऐसा बताया जाता है कि वार्ता अक्टूबर 2019 में समाप्त हुई। नगा के लिए अलग झंडा और संविधान की एनएससीएन (आईएम) की मांग के कारण अभी तक ‘अंतिम समझौता’ नहीं हो पाया है।

यूडीए सरकार के गठन के बाद नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को सरकार के विभागों की जिम्मेदारी सौंपने के सवाल के जवाब में रियो ने कहा, "हम चर्चा कर रहे हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग को कैबिनेट दर्जे के साथ एनपीएफ विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने के अलावा, रियो ने अभी तक अपने मंत्रालय में एनपीएफ के किसी भी विधायक को शामिल नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि यूडीए सरकार के गठन के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं है। रियो ने कहा, "एक साथ आने के पीछे हमारा मुख्य कारण नगा राजनीतिक मामला है, जो हमारा सर्वोच्च एजेंडा है।"

कोहिमा के त्सेमिन्यु उप-मंडल को एक पूर्ण जिले के रूप में उन्नत करने की रेंगमा नगा समुदाय की मांग के बारे में पूछे जाने पर रियो ने कहा कि लगभग नौ-10 समूह इसकी मांग कर रहे हैं, और सरकार ने इसकी व्यावहारिकता का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया है और इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह