लाइव न्यूज़ :

रिंटू सिंह हत्‍याकांडः सीएम नीतीश की करीबी और चहेती मंत्री लेसी सिंह, तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री बचा रहे हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2021 19:04 IST

Rintu Singh murder case:  तेजस्वी यादव ने कहा कि रिंटू सिंह हत्‍याकांड में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और उनके भतीजे अठिया प्राथमिक अभियुक्‍त हैं, जिसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों अभियुक्‍तों के विरुद्ध ठोस साक्ष्‍य मिलने का दावा किया गया है.लेसी सिंह को कौन बचा रहा है यह सब जानते हैं.लेसी सिंह और उनके भतीजे की गिरफ्तारी क्‍यों नहीं की गई?

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले में पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह की हत्याकांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री लेसी सिंह पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने मंत्री लेसी सिंह को नीतीश कुमार की करीबी और चहेती तक बताते हुए कहा कि वह उन्हें खुलकर बचा रहे हैं.

यहां तक कि मंत्री के भतीजे को भी पुलिस ने नहीं पकड़ा. राजद के प्रदेश कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता जो संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि रिंटू सिंह हत्‍याकांड में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और उनके भतीजे अठिया प्राथमिक अभियुक्‍त हैं, जिसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है और शायद यही कारण है कि वह खुलेआम घूम रहा है. उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है.

पुलिसिया दस्‍तावेज में भी दोनों अभियुक्‍तों के विरुद्ध ठोस साक्ष्‍य मिलने का दावा किया गया है. उन्होंने नीतीश कुमार को गुंडाराज का संरक्षक बताया. पत्रकार वार्ता के दौरान राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह एवं रिंटू सिंह की विधवा समेत परिवार के अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे. उन्होंने कहा कि रिंटू सिंह को गोली मारने के बाद अठिया दोबारा यह देखने आया था कि जिसे उसने गोली मारी वह मरा या नहीं.

यह वारदात कब और कैसे हुई और इसे किसने अंजाम दिया सीसीटीवी में यह सब साफ दिख रहा है. यह तो आतंक राज है. पूरे इलाके में तबाही मचा रखा है. लेसी सिंह को कौन बचा रहा है यह सब जानते हैं. जब हमलोग आवाज उठाते हैं तो कहा जाता है कि यह विपक्ष की साजिश है. तेजस्‍वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्‍सर कहते हैं कि सरकार न किसी को बचाती है और न फंसाती है.

फिर, लेसी सिंह और उनके भतीजे की गिरफ्तारी क्‍यों नहीं की गई? नीतीश कुमार व्‍यक्तिगत तौर पर लेसी सिंह को बचाने में क्‍यों लगे हैं? बिहार पुलिस जदयू कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है. बिहार में अपराध है, क्‍योंकि नीतीश कुमार हैं.

उन्होंने कहा कि पीड़िता आज हमसे मिलने आईं है. लेसी सिंह के भतीजे की गिरफ्तारी की मांग कर रही है. पीड़िता ने बताया हमें कुछ नहीं चाहिए सिर्फ इंसाफ चाहिए. हमें सुरक्षा चाहिए. अब तक हत्यारा खुलेआम घुम रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है. इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग पीड़िता ने की है.

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे