लाइव न्यूज़ :

आरआईएनएल संयंत्र, टाउशिप से मिली यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रेरणा: लक्ष्मी सौजन्या

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली/विशाखापत्तनम, 27 सितंबर राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) हम सभी के लिए इस्पात का उत्पादन करने वाली केवल एक कंपनी है, लेकिन 2020 सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में शामिल लक्ष्मी सौजन्या का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम की टाउनशिप उनके लिए ‘‘सहयोग का स्तम्भ’’ रही है और उन्हें चौबीसों घंटे चलने वाले संयंत्र से बहुत प्रेरणा मिली।

विशाखापत्तनम में इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) 1 में वरिष्ठ प्रबंधक के तौर पर कार्यरत एम वेंकट राव की बेटी सौजन्या ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 127वां स्थान हासिल किया है।

सौजन्या ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि संयंत्र ने उन्हें देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संयंत्र चौबीसों घंटे काम करता है। मैं जानती थी कि मुझे परीक्षा की तैयारी इसी तरह करनी होगी।’’

32 वर्षीय सौजन्या ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह अब उस टाउनशिप के लिए कुछ करना चाहती हैं, जहां वह पली-बढ़ी हैं।

सौजन्या ने कहा, ‘‘आरआईएनएल मेरे लिए हमेशा सहयोग के एक स्तंभ की तरह रहा है। यूपीएससी की परीक्षा पहले उत्तीर्ण कर चुके कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मैं टाउनशिप में इस परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्र स्थापित करना चाहता हूं।’’

उन्होंने बताया कि केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी परीक्षा पास करने पर उन्हें बधाई दी।

यह पूछे जाने पर कि इंजीनियरिंग स्नातक सौजन्या ने परीक्षा देने के लिए अपना मन कैसे बनाया, उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करती थी। मैं छुट्टियों में विशाखापत्तनम आई थी, तभी मेरे एक रिश्तेदार ने मुझे यूपीएससी के लिए प्रयास करने के लिए कहा। मैंने इसे गंभीरता से लिया और नौकरी छोड़ दी। मैंने 2016 तक वहां काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित