लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को रहेंगे गुजरात दौरे पर, जानें क्या होगा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: August 14, 2018 02:46 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने 23 अगस्त को गुजरात दौरे पर जाएंगे। अधिकारियों ने आज यह (सोमवार) जानकारी दी।

Open in App

अहमदाबाद, 14 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने 23 अगस्त को गुजरात दौरे पर जाएंगे। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वलसाड़, जूनागढ़ और गांधीनगर में मोदी एक दिन के दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

प्रधानमंत्री पहले 20 जुलाई को अपने गृह राज्य जाने वाले थे लेकिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में खास तौर पर दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की वजह से यह यात्रा रद्द कर दी गई थी। वालसाड़ के कलेक्टर सी आर खरसान ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जारी की गई नई समय-सारिणी के अनुसार वलसाड़ में एक कार्यक्रम में मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए दो लाख घरों को लाभार्थियों को समर्पित करेंगे। 

इसके बाद वह इसी स्थान पर एक बिजली आपूर्ति योजना के लिए भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना धर्मपुर और कप्रदा तालुका के लोगों के लिए है। उन्होंने बताया कि मोदी वालसाड़ में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

 इसके बाद वह गुजरात मेडिकल एंड एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी के एक नए अस्पताल सहित सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ में कुछ नई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 

एक अधिकारी ने बताया कि मोदी गिर सोमनाथ जिले के वेरवाल शहर में मत्स्य विज्ञान के दो कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जूनागढ़ के निकट पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम में मोदी गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद उनके दिल्ली वापस रवाना होने की संभावना है। 

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन