Mukesh Ambani: भगवान तिरुपति के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी ने इतने रुपए का दिया दान, हाथियों को खिलाया खाना

By भाषा | Updated: September 16, 2022 16:43 IST2022-09-16T16:00:27+5:302022-09-16T16:43:44+5:30

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार की सुबह भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर गए थे। इस दौरान उन्होंने दान दिया और हाथियों को खाना भी खिलाया।

ril president Mukesh Ambani visit andhra pradesh Lord Tirupati donated 1.5 crore money fed food elephants | Mukesh Ambani: भगवान तिरुपति के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी ने इतने रुपए का दिया दान, हाथियों को खिलाया खाना

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsआरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर का दर्शन किया है। दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर में करोड़ों रुपए का दान भी दिया है। इसके बाद वे पूजा में भी शामिल हुए और मंदिर में मौजूद हाथियों को खाना भी खिलाया है।

अमरावती: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए का दान दिया है। 

शुक्रवार तड़के मंदिर आए थे मुकेश अंबानी

अधिकारी ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे। उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी थे। 

दान में 1.5 करोड़ रुपए का सौंपा चेक

अधिकारी ने कहा कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। 

अभिषेकम में भाग लिया और हाथियों को खाना भी खिलाया 

तिरुमाला में पहाड़ी स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए अभिषेकम में भाग लिया जो करीब एक घंटे तक चला। अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया है। 

Web Title: ril president Mukesh Ambani visit andhra pradesh Lord Tirupati donated 1.5 crore money fed food elephants

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे